संजय राउत के खिलाफ ठाणे में एक अजीबोगरीब आंदोलन शिंदे सेना की तरफ से किया गया. इस दौरान मेंटल हॉस्पिटल में संजय राउत को भर्ती करने को लेकर प्रतीकात्मक प्रक्रिया पूरी की गई. पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे के मुताबिक राउत की दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह अनाप-शनाप बक रहे है. इसलिए उनकी और हालत खराब न हो, लोग उन्हें सड़क पर पागल हालत में देख पत्थर न मारे, इसलिए उनके लिए अस्पताल में बेड आरक्षित किया गया है.
पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय राउत का तो दिमाग घूम गया है और वो दूसरा का दिमाग भी घूमा रहे हैं. भविष्य में उनको इस हॉस्पिटल की जरूरत पड़ेगी, इस बेड को आरक्षित किया गया है. भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस आंदोलन के दौरान प्रतीकात्मक संजय राउत को एंबुलेंस में अस्पताल लाया गया और उन्हें भीतर किया गया. दरअसल एक युवक जो एंबुलेंस में आया था, उसने चेहरे पर संजय राउत का मुखौटा पहन रखा था.
आप के पार्षद ने बीजेपी के पार्षद को मारा थप्पड़, VIDEO दिखाकर BJP ने लगाया आरोप
दूसरी ओर ठाणे पुलिस ने शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत के इस दावे को लेकर बुधवार रात उनके विरूद्ध मानहानि संबंधी प्राथमिकी दर्ज की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान की खतरा है. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कपूरबावडी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकी पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर आधारित है.
राउत ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा था, ‘‘ लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं