शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने इस नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत की गई है. शहजाद भट्टी नेटवर्क देश में अवैध हथियारों, ड्रग्स और विस्फोटकों की तस्करी समेत आतंकी वारदात करता है.
200 से ज्यादा सदस्य किए गए थे गिरफ्तार
अवैध हथियार और विस्फोटक किया था जब्त
अमित शाह के अनुसार, भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगह पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को ध्वस्त किया था. ISI समर्थित इस आतंकी समूह के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी. जिसमें जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे भी शामिल थे.
इन 14 राज्यों में एक साथ की गई रेड
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क देश में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था.जिनमें ग्रेनेड, IED, पेट्रोल बम हमले और टारगेटेड किलिंग जैसी खतरनाक वारदात शामिल हैं. 12 अगस्त 2025 के आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने देश के 14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई कर 253 लोगों को हिरासत में लिया था. जिनमें उत्तर प्रदेश (62), हरियाणा (52), दिल्ली (51), पंजाब (44), राजस्थान (15), महाराष्ट्र (8), उत्तराखंड (5), कर्नाटक, गुजरात-बिहार (3-3), तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल से (2-2) आरोपी शामिल थे. इनमें से 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें...
शहजाद भट्टी का नेटवर्क कैसे कर रहा था काम? यूपी पुलिस के एडीजी अमिताभ यश ने बताया
कौन है भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी शहजाद भट्टी, कैसे चलाता है पूरा नेटवर्क? TTH से कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं