TMC में मची भगदड़ के बीच एक-एक कर पार्टी नेता, सांसद और विधायक ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर शुरू हुई यह बगावत कोलकाता से निकल कर अब दिल्ली तक आ चुकी है. पार्टी के कई सांसदों ने ममता-अभिषेक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बागी सांसदों की लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं. करीब तीन दशतक तक बीजेपी के लिए राजनीति करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 में कांग्रेस ज्वाईन किया था. फिर 2022 में वो कांग्रेस को छोड़कर टीएमसी में जुड़ गए थे. अभी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं. लेकिन पार्टी में चल रही मौजूदा उठापटक में वो भी बागी नेताओं की लिस्ट में हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को दी बधाई
टीएमसी से बगावत करने वाले सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा का बेबाक अंदाज उनके सोशल मीडिया पर दिखा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल का कार्यकाल पूरा करने की बधाई दी. साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने इस पोस्ट में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी टैग किया.

PM मोदी को बधाई देते शत्रुघ्न सिन्हा का एक्स पोस्ट.
Photo Credit: सोशल मीडिया
पीएम मोदी को 12 साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देने वाले अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को टैग किया है.
पीएम मोदी को 12 साल का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- एक सच्चे खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है. आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं. जय हिंद.
यह भी पढ़ें - TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट जारी, यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और सयोनी घोष का भी नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं