Saayoni Ghosh News: बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची भगदड़ लगातार तेज होती जा रही है. टीएमसी के बागी नेताओं की लिस्ट में उन-उन नेताओं का नाम भी जुड़ते जा रहा हैं, जो ममता बनर्जी के सबसे करीब माने जाते थे. इसमें एक नाम टीएमसी सांसद सयानी घोष का भी हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सयानी घोष अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में थी. उनके तीखे बयानों ने सयानी को बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चित बनाया. लेकिन अब वो भी ममता से बगावत करती नजर आ रही हैं.
कोई पहचान नहीं सके... कुछ इस तरह कोलकाता पहुंची सयानी
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में सयानी घोष का नाम भी शामिल हैं. पार्टी में मचे इस भगदड़ के बीच बीते कुछ दिनों सयानी घोष अंडरग्राउंड थी. लेकिन आज सयानी कोलकात्ता एयरपोर्ट पर एक खास अंदाज में नजर आई. सयानी घोष ने कुछ इस तरह से अपना चेहरा छिपा रखा था कि कोई उन्हें पहचान नहीं सके.
Kolkata, West Bengal: TMC rebel MP Saayoni Ghosh arrives in Kolkata from Delhi pic.twitter.com/brxEWWOFFO
— IANS (@ians_india) June 11, 2026
तेज कदमों के साथ निकली और तुरंत हुईं रवाना
सयानी ने सिर पर टोपी लगा रखी थी, मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा पहन रखा था. तेज कदमों के साथ सयानी एयरपोर्ट से बाहर निकली और गाड़ी में बैठकर निकल गई. न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार सयानी दिल्ली से कोलकाता पहुंचीं. बीते दिनों दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसद ने बैठक भी की थी.
कल्याण बनर्जी भी बागी तेवर में
चुनाव के समय ममता के पक्ष में जमकर प्रचार अभियान करने वाली सयानी ने बगावत की चर्चाओं पर अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है. लेकिन उनके बदले-बदले अंदाज बहुत कुछ बता रहे हैं. कुछ देर पहले ही ममता के एक और करीबी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी पार्टी की बगावत पर खुलकर बयान दिया. उन्होंने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाए. ममता से साफ कहा कि या तो हमें चुनिए या फिर अभिषेक को.
58 विधायक, 19 लोकसभा सांसद अलग गुट बनाने में जुटे
टीएमसी के 58 विधायकों ने अलग गुट बनाकर विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुन लिया है. टीएमसी के करीब 19 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बनाने की कवायद शुरू कर दी है. राज्यसभा के तीन सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक बराइक ने भी त्यागपत्र दे दिया है.
यह भी पढ़ें - 'मुझे या अभिषेक में किसी एक को चुन लें'.. कल्याण बनर्जी के भी बदले सुर, ममता बनर्जी को दे दिया अल्टीमेटम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं