विज्ञापन

मेरे दुख की घड़ी में ममता ने साथ दिया तो मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ूंगा.... शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मेरे दुख की घड़ी में ममता ने साथ दिया तो मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ूंगा. गौरतलब है कि सिन्हा का नाम टीएमसी के बागी सांसदों शामिल था.

शत्रुघ्न सिन्हा बोले मैं ममता बनर्जी के साथ (फोटो- NDTV)
  • आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो ममता का साथ नहीं छोड़ रहे हैं
  • मशहूर अभिनेता ने कहा कि ममता मेरे बुरे दिनों में साथ खड़ी थीं
  • गौरतलब है कि बुधवार को बागी सांसदों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम था

आसनसोल से टीएमसी सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा कि ममता हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं. मैं आसनसोल से ममता के आग्रह पर ही चुनाव लड़ा था. 

'मेरे बारे में चर्चा'

सिन्हा ने कहा कि मेरे बारे में पिछले कुछ दिनों कई चीजें चल रही हैं. कहा जा रहा है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं और टीएमसी के विरोधी गुट के साथ हूं. लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूं और मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता हूं. 

मेरे बुरे दिनों में ममता मेरे साथ थीं- सिन्हा 

मशहूर एक्टर ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो पार्टी छोड़ चुके हैं. लेकिन मैं ममता दीदी को नहीं छोड़ूंगा. ममता बनर्जी स्ट्रीट फाइटर हैं. मेरे बुरे दिनों में ममता मेरे साथ खड़ा रही हैं. मैं ममता के बुरे दिनों में उनके साथ खड़ा हूं.

बागी सांसदों की लिस्ट में था सिन्हा का नाम 

गौरतलब है कि कल सामने आई टीएमसी के बागी 19 सांसदों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल था. लेकिन आज सिन्हा ने अपना रुख बदल लिया है. उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

बुधवार को आई थी 19 बागी सांसदों की लिस्ट

  1. काकोली घोष (बारासात)
  2. जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
  3. खली उर रहमान (जंगीपुर)
  4. यूसुफ पठान, (बेहरामपुर)
  5. अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)
  6. पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
  7. बापी हलधर (मथुरापुर)
  8. सयानी घोष (जादवपुर)
  9. माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
  10. मिताली बाग (आरामबाग)
  11. दीपक अधिकारी (घाटल)
  12. कालीपद सोरेन (झालग्राम)
  13. जून मालिया (मेदिनीपुर)
  14. अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
  15. डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
  16. शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
  17. असित कुमार मल (बोलपुर)
  18. शताब्दी रॉय (बीरभूम)
  19. रचना बनर्जी (हुगली)

यह भी पढ़ेंः सरकार गई, विधायक गए, अब सांसद भी बागी... क्या पार्टी बचा पाएंगी ममता बनर्जी? समझिए

यह भी पढ़ें, TMC के लिए भी 'हम ही असली पार्टी' वाला फॉर्मूला...LJP-NCP-शिवसेना की तर्ज पर छिनेगी ममता से तृणमूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, Mamata Banerjee, TMC Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com