कर्नाटक (Karnataka) में हुबली के ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन से पथराव की घटना के बाद धारा 144 लगा दी गई है. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. थाने के बाहर जमा भीड़ अचानक हिंसक हो गई और थाने व पुलिस वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास में, पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया. मगर भीड़ निडर हो गई, पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.
ऐसी खबरें हैं कि भीड़ ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों द्वारा पास के हनुमान मंदिर और एक अस्पताल से पथराव करने की भी खबरें हैं. पुलिस आयुक्त लाभू राम ने कहा, "पुराने हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव की घटना हुई. जिसमें एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. नतीजतन पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस आयुक्त लाभू राम ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के कोलार जिले में भी पथराव की घटना सामने आई थी. जिसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पुलिस ने हिंसा को बढ़ते देख पूरे जिले में धारा-144 लगा दी थी और कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया था.
VIDEO: मध्य प्रदेश में हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं