विज्ञापन

'गौतम गंभीर को कोसना सबका पसंदीदा टाइमपास ...' ईशान किशन की चोट के बीच पूर्व स्टार का बड़ा बयान

पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में ईशान किशन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और बिना कुछ दाने बिना ही फैंस ने गंभीर को आंड़े हाथों लिया था.

'गौतम गंभीर को कोसना सबका पसंदीदा टाइमपास ...' ईशान किशन की चोट के बीच पूर्व स्टार का बड़ा बयान
गौतम गंभीर के समर्थन में आए इरफान पठान

भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को हुए सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान ईशान किशन के बल्लेबाजी क्रम को लेकर शुरुआत में काफी सवाल उठे थे. 226 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर ईशान की जगह तिलक वर्मा आए थे.हालांकि, शुक्रवार को बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने स्पष्ट किया कि ईशान का बल्लेबाजी में निचे आना कोई प्लान नहीं था बल्कि मजबूरी थी, क्योंकि बाएं हाथ का यह विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल था. कोटक ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईशान का दूसरे टी20 में खेलना मुश्किल है और उनके इस बयान के कुछ पलों बाद बीसीसीआई ने भी एक ट्वीट के जरिए इसे कंफर्म किया. वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इरफान पठान ने अपने पूर्व साथी के समर्थन में आवाज उठाते हुए आलोचकों पर निशाना साधा.  उन्होंने अपील की कि फैंस पूरी बात जाने बिना जल्दबाजी में कोई राय न बनाएं।.'

सोशल मीडिया साइट एक्स पर इरफान पठान ने गौतम गंभीर के समर्थन में पोस्ट करते हुए लिखा,"ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान थोड़ी परेशानी हुई थी, जिसके कारण उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी की. लेकिन हर कोई बल्लेबाजी क्रम बदलने के लिए गौतम गंभीर के पीछे जाने में जल्दबाजी कर रहा था. उनकी आलोचना करना इन दिनों हर किसी का पसंदीदा टाइमपास बन गया है. फैसला देने से पहले थोड़ा इंतजार करें. पूरी कहानी जाने बिना निष्कर्ष पर न पहुंचें."

पूर्व ऑलराउंडर ने इस मुद्दे को सभी तथ्यों को जाने बिना सोशल मीडिया पर निष्कर्ष निकालने की प्रवृत्ति से भी जोड़ा. पठान ने लिखा,"और यह जीवन में हर चीज पर लागू होता है. सोशल मीडिया पर 'व्यूज' और 'नंबर्स' पाने की जल्दबाजी में, आप पूरी कहानी जाने बिना भी किसी को चोट पहुंचा सकते हैं. निर्णय लेने से पहले सोचें."

बता दें, शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बताया था कि दाएं पैर की मांसपेशियों में खिचांव के कारण किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच से बाहर हो गए हैं.  28 वर्षीय खिलाड़ी पहले T20I मैच के दौरान 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन वे केवल 1 रन ही बना सके और न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने उन्हें आउट कर दिया.

ईशान किशन की जगह पर कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कुशाग्र, जो अभी भारत ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी. 

दूसरे टी20 के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें: 'फोन नहीं उठाया, मैसेज का जवाब नहीं दिया....' विराट कोहली को लेकर अमित मिश्रा का चौंकाने वाला दावा

यह भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 आज, फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irfan Khan Pathan, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com