- CCPA ने ‘100% Whole Wheat Bread’ दावे को माना भ्रामक
- भ्रामक विज्ञापन के आरोप में ब्रिटानिया पर कार्रवाई, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
- ‘0% Maida’ और ‘Healthy Diet’ जैसे दावे भी जांच के घेरे में
उपभोक्ताओं को भ्रामक जानकारी देने के आरोप में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है. प्राधिकरण ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसके ‘100% Whole Wheat Bread' संबंधी दावे को भ्रामक बताया है. जांच में पाया गया कि उत्पाद में केवल 62 प्रतिशत होल व्हीट फ्लोर था, जबकि पैकेजिंग और विज्ञापनों में इसे पूरी तरह होल व्हीट से बना ब्रेड बताया गया. CCPA ने कंपनी को ऐसे विज्ञापन तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है.
भ्रामक विज्ञापन पर कार्रवाई
बार एंड बेंच के मुताबिक 21 अक्टूबर के आदेश में चीफ कमिश्नर निधि खरे और कमिश्नर अनुपम मिश्रा ने कहा कि कंपनी की पैकेजिंग और विज्ञापन उपभोक्ताओं को यह संदेश देते हैं कि ब्रेड पूरी तरह होल व्हीट फ्लोर से तैयार किया गया है. CCPA ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने केवल प्रोडक्ट में होल व्हीट की मात्रा बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं की, बल्कि उसका नाम भी निर्धारित सामग्रियों के मानकों के अनुरूप नहीं था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

सीसीपीए द्वारा जारी किए गए आदेश की कॉपी
Photo Credit: आदेश की कॉपी का स्क्रीनशॉट
जांच में क्या मिला?
CCPA ने स्वत: संज्ञान लेते हुए ब्रिटानिया के प्रचार दावों की जांच की थी. इनमें ‘100% Whole Wheat Bread', ‘0% मैदा' और ब्रेड को हेल्दी डाइट के तौर पर बताने व दिखाने जैसे दावे शामिल थे. जांच में सामने आया कि ब्रेड में केवल 62 प्रतिशत होल व्हीट फ्लोर था. शेष 38 प्रतिशत हिस्से में पानी, यीस्ट और व्हीट ब्रान समेत अन्य सामग्री शामिल थी.
ब्रिटानिया ने ऐसे रखा अपना पक्ष
ब्रिटानिया ने अपने बचाव में कहा कि ‘100%' का अर्थ ब्रेड में मौजूद गेहूं वाले हिस्से से था, जो पूरी तरह होल व्हीट फ्लोर से बना था और उसमें मैदा शामिल नहीं था. कंपनी ने खाद्य लेबलिंग नियमों का भी हवाला दिया, जिनके अनुसार ‘Whole Wheat Bread' के रूप में बेचे जाने वाले उत्पादों में न्यूनतम 75 प्रतिशत होल व्हीट फ्लोर होना चाहिए.
CCPA ने खारिज किया तर्क
हालांकि, प्राधिकरण ने कंपनी की इस व्याख्या को स्वीकार नहीं किया. CCPA ने कहा कि निर्धारित मानक की गणना केवल गेहूं वाले हिस्से के आधार पर नहीं की जा सकती, बल्कि पूरे उत्पाद की संरचना को ध्यान में रखना होगा. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि ‘100%' शब्द का अर्थ संपूर्ण संरचना से होता है, न कि किसी एक घटक की चयनात्मक विशेषता से.
15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
CCPA ने ब्रिटानिया को निर्देश दिया है कि वह तत्काल ऐसे भ्रामक विज्ञापन और प्रचार सामग्री बंद करे. साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी.
यह भी पढ़ें : विमल इलायची विवाद: दिल्ली HC ने रद्द की याचिका, शाहरुख, अजय और टाइगर को भेजे FDA नोटिस को दी थी चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं