विज्ञापन

ट्विशा शर्मा मामले का SC ने लिया स्वतः संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई

सीजेआई सूर्य कांत का मानना है कि ट्विशा शर्मा के मामले में न्यायपालिका के दखल के आरोपों की वजह से छवि खराब हो रही है. ⁠ऐसे में मामले जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए.

ट्विशा शर्मा मामले का SC ने लिया स्वतः संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
ट्विशा शर्मा मामले की सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
  • सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले का स्वतः संज्ञान लेकर सोमवार को मुख्य बेंच में सुनवाई निर्धारित की है
  • सीजेआई सूर्य कांत ने स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत बताई और केस की गहन छानबीन का निर्देश दिया
  • एम्स दिल्ली की चार डॉक्टरों की टीम भोपाल में ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमॉर्टम करेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच सोमवार 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी. इस बेंच में सीजेआई सूर्य कांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्याा बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने केस को 'युवती की वैवाहिक घर में हुई अस्वाभाविक मौत में संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियों के आरोप' नाम दिया है.

सीजेआई सूर्य कांत ने क्यों लिया स्वतः संज्ञान (SUO-MOTU)?

एमपी में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच पर सवाल उठ रहे हैं. ⁠ये भी आरोप लग रहे हैं कि न्यायपालिका के दखल के चलते मामले की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है. सीजेआई (⁠CJI) सूर्य कांत का मानना है कि इन आरोपों की वजह से न्यायपालिका की छवि खराब हो रही है. ⁠ऐसे में सीजेआई का मानना है कि मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए. ⁠जो कि निष्पक्ष तरीके से गहन छानबीन करके मामले की तह तक पहुंचे. इसलिए CJI ने रजिस्ट्री को स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज करने और सोमवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एम्स दिल्ली की 4 डॉक्टरों की टीम करेगी ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम

इधर एम्स दिल्ली की चार डॉक्टरों की टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करने वाली है. सभी डॉक्टर चार्टर्ड विमान से भोपाल रवाना हो गए हैं. दरअसल, अदालत ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा था. इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों की ओर से भी रविवार सुबह दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध और कोर्ट का आदेश एम्स दिल्ली को प्राप्त हुआ.

एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है. यही टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी. बताया गया है कि यह मेडिकल टीम आधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से मध्य प्रदेश रवाना हो गई.
Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले शुक्रवार को ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश और दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने पर मध्य प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट का आभार जताया था. हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिवार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था.

परिवार ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था. परिवार का आरोप था कि पहले पोस्टमॉर्टम में कई तरह की विसंगतियां और प्रक्रियागत लापरवाही हुई थीं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए थे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एम्स से 5 डॉक्टरों की टीम होगी भोपाल रवाना, दोबारा पोस्टमार्टम से पहले ट्विशा के पिता का आया बड़ा बयान

ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा था कि अब प्रशासन को बिना किसी देरी के सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि पिछले दस दिनों से परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और उम्मीद है कि आज या कल तक पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, ट्विशा शर्मा के चाचा लोकेश शर्मा ने सीबीआई जांच का आदेश देने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही आम लोगों का कानून और सरकार पर भरोसा मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें: पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा

इसे भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: पहली बार NDTV के कैमरे में कैद हुआ समर्थ, कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था ट्विशा का पति

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com