विज्ञापन

पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा

पकड़ा गया ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, भोपाल पुलिस ने जबलपुर से धरा
भोपाल:

मध्य प्रदेश की जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. डीसीपी ने इसकी पुष्टि की है कि समर्थ भोपाल पुलिस की हिरासत में है. 12 मई को 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से पति समर्थ सिंह फरार था. पुलिस ने उस पर 30 हजार का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी किया था. आज ही वो जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन अदालत ने उसे भोपाल में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

इससे पहले जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा समर्थ पहली बार NDTV के कैमरे में कैद हुआ. उसने टोपी, चश्मा और मास्क से अपना मुंह छुपा रखा था. साथ ही सफेद रंग का गमछा भी ओढ़ रखा था. मीडिया के बार-बार सवाल पूछने के बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया.

भोपाल पुलिस अब समर्थ स‍िंह से पूछताछ करेगी. इसमें ट्विशा की मौत से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संद‍िग्‍ध हालत में मौत के बाद से समर्थ स‍िंह फरार था. ट्विशा शर्मा के पर‍िजनों ने पत‍ि समर्थ स‍िंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल केस में काफी दिनों से फरार चल रहे उसके पति समर्थ सिंह के सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जांच के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है. समर्थ सिंह के वकील के मुताबिक, उसने पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली और उसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया.

खबर अपडेट की जा रही है...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com