- समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी.
- आज सुबह अस्पताल में कराया गया भर्ती.
- आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है.
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री आजम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार आजम खान को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सपा नेता की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, "सपा नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें सोमवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
बता दें कि इससे पहले भी आजम खान को तबीयत खराब होने के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गौरतलब है कि आजम खान रामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 बार विधायक रहे हैं, लेकिन भड़काऊ भाषण देने के मामले में यहां की एक स्थानीय अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गयी थी.
मई 2022 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजम खान को एक मामले में अंतरिम जमानत दी थी, जो वक्फ बोर्ड की संपत्ति की जमीन पर गलत कब्जे से संबंधित था.
आजम खान की सेहत से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है....
ये भी पढ़ें-
--PM मोदी अपने भाषण में जो ‘चालाकियां' करते हैं, उसको मैं समझता हूं : अशोक गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं