दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है,, वह छुट्टी पर अपने पैतृक शहर गया था.
कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से गले में गोली मार ली. उसके परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी तथा दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं. जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है. उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिंदे ने आईएएनएस को बताया, "प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं." कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.
सूत्रों ने बताया कि एसआरपीएफ के भी स्वतंत्र जांच करने की संभावना है क्योंकि जवान वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात था.
| HELPLINES | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं