केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में 3677 करोड़ रुपये वाले 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें 3210 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और 467 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं, भदोही, मछलीशहर, आजमगढ़ जैसे जिलों से लेकर प्रयागराज-प्रतापगढ़ और रायबरेली तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी देंगी. गडकरी ने मछलीशहर-भदोही टू लेन रोड का उद्घाटन किया, जो 49 किलोमीटर लंबी है और 627 करोड़ रुपये से बनी है. यह सड़क जौनपुर और भदोही के बीच आवाजाही को आसान बनाएगी. जबकि रायबरेली-प्रयागराज सेक्शन (NH-30) बाईपास की लंबाई 38 किमी है और 1078 करोड़ रुपये से बना है. जबकि रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड 63 किमी लंबा है और 1505 करोड़ रुपये खर्च है.
जौनपुर की 5 सड़क परियोजनाओं की नींव रखी
केंद्रीय मंत्री ने पांच सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इसमें मुंगराबादशाहपुर बाईपास का 198 करोड़ का है और 4 किलोमीटर लंबा बाईपास है. इससे मुंगराबादशाहपुर शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा. प्रयागराज, प्रतापगढ़ तथा जौनपुर जाने वाले यात्रियों को भारी जाम से राहत मिलेगी. उन्होंने लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक फोरलेन रोड बनेगी, जो 4.7 किमी (NH-128A) का है, 33 करोड़ से बनेगा. सई नदी पर 16 करोड़ की लागत से नया पुल बनेगा. 12 किलोमीटर के जौनपुर बाईपास और मड़ियाहूं में रेलवे ओवरब्रिज बनने जा रहा है.
गडकरी ने कहा- यूपी में 5 लाख के रोड प्रोजेक्ट पर काम
उद्घाटन समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता भी बनेंगे. वो एथेनॉल, हाइड्रोजन को बढ़ावा देने से पेट्रोल-डीजल खरीदने की निर्भरता घटेगी. गन्ना, मक्का और गेहूं उत्पादक किसानों की आय दोगुनी होगी.उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को याद किया. गडकरी ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को भी अमेरिका के लेवल का बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में ही पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का काम चल रहा है.इनमें एक लाख करोड़ का काम पूरा हो चुका है. करीब सवा लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं चल रही है. लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूरी की प्रक्रिया में है.
50 सालों में रायबरेली-अमेठी में इतना काम नहीं हुआ
गडकरी ने कहा, कांग्रेस के 50 साल में अमेठी और रायबरेली जैसे जिलों में उतने काम नहीं हुए, जितना बीजेपी सरकार ने दस साल में किए हैं. यह तो विकास की फिल्म का ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है. विकास से उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की तस्वीर बदल रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा है. इनमें बसें, ट्रक और निर्माण कार्य मशीनें शामिल हैं. गन्ने की खोई, सोयाबीन और धान के अवशेष जैसे कृषि अपशिष्ट और कचरे से हाइड्रोजन बनाई जा सकती है. गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बाराबंकी और अयोध्या जैसे बड़े शहरों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है.
पूरे पूर्वांचल को ट्रैफिक जाम से छुटकारा
जौनपुर के मछलीशहर और मड़ियाहूं क्षेत्र को टू-लेन सड़क चौड़ीकरण और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) मिलने से कनेक्टिविटी मजबूत होगी. मुंगराबादशाहपुर और जौनपुर शहर को नए बाईपासों के जरिये भारी वाहनों के लंबे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. जौनपुर से प्रयागराज मार्ग पर बनने वाले नए बाईपास और लिंक रोड से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम समय में होगी. मछलीशहर-भदोही मार्ग (49 किमी) के टू लेन चौड़ीकरण और मड़ियाहूं में 192 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से भदोही जिला सीधे लाभान्वित होगा.
ये भी पढ़ें - लखनऊ में 2 लाख प्लॉट की स्कीम, LDA जल्द लॉन्च करेगा 4 नई आवासीय योजनाएं, जानें लोकेशन और भूखंड का रेट
इससे कालीन उद्योग से जुड़े व्यापारियों को मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज और लखनऊ की मंडियों तक अपना माल भेजने में काफी सहूलियत होगी.मुंगराबादशाहपुर बाईपास से प्रतापगढ़ से जौनपुर और प्रयागराज की ओर जाने वाली गाड़ियों की कनेक्टिविटी मिलेगी.जौनपुर में नेशनल हाईवे पर लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक फोरलेन सड़क का सबसे बड़ा फायदा सीधे आजमगढ़ के यात्रियों को मिलेगा. जौनपुर और आजमगढ़ की नई रिंग रोड और बाईपास सिस्टम माल ढुलाई को तेज करेंगे.
ये भी पढ़ें - रायबरेली-प्रतापगढ़ से प्रयागराज डेढ़ घंटे में, यूपी का नया फोरलेन शुरू, लखनऊ, वाराणसी तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
ये भी पढ़ें - यूपी में इन कर्मचारियों को दिवाली बोनस, CM योगी का ऐलान- 25% कैश मिलेगा, GPF में जाएगी 75% रकम, 15 लाख कर्मियों को लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं