- रायबरेली से प्रयागराज के बीच फोरलेन लिंक रोड परियोजना अब शुरू हो चुकी है.
- इससे लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी तक कनेक्टिविटी सुपरफास्ट होगी.
- रायबरेली से प्रयागराज का सफर भी महज 1 घंटा 30 मिनट में अब पूरा हो जाएगा.
रायबरेली से अब प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलने वाली है. रायबरेली से प्रयागराज के सफर में पहले 2 से 2.30 घंटे तक समय लगता था, वह सफर अब महज 1 घंटा 30 में मिनट में पूरा हो जाएगा. वहीं लखनऊ से भी प्रयागराज का सफर महज 2 घंटे 30 मिनट में पूरा हो जाएगा. क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 63 किलोमीटर के रायबरेली-प्रयागराज फोरलेने लिंक रोड का लोकार्पण कर दिया है. जिसके शुरू होने से रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा. यह यूपी के पूर्वाचंल के लिए अहम सड़क परियोजना थी, जो अब आम लोगों के लिए खुल चुकी है.
रायबरेली से प्रयागराज का सफर आसान
रायबरेली से प्रयागराज जाने में पहले 2 घंटे 50 मिनट का समय लगता था, क्योंकि पुराने रोड पर भारी ट्रैफिक की स्थिति भी रहती थी. लेकिन फोर लेन लिंक रोड शुरू होने से यह सफर घटकर 1 घंटा 30 मिनट रह गया है. यह नेशनल हाइवे-30 का हिस्सा है, जिसे 2 लेन से 4 लेन में विकसित किया गया है. इसके अलावा पहले वाहनों को शहरों के बीच से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह वाहन जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और अलापुर बाईपास के बीच से गुजरेंगे. जिससे सफर आसान होगा. यह हाईवे रायबरेली शहर के सिविल लाइंस चौराहे से शुरू होता है फिर ऊंचाहार तहसील से होते हुए प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील को पार करता है. प्रयागराज के पास अन्नाराजपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-19 से जाकर मिल जाता है.
रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड का रूट मैप
- रायबरेली
- मुंशीगंज
- मुंशीगंज-डलमऊ स्टेट हाईवे से कनेक्शन
- जगतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा लिंक
- ऊंचाहार-डलमऊ के बीच SH-38 से जुड़ाव
- प्रयागराज में NH-19 पर खत्म, यहां यह रोड वाराणसी और कानपुर को जोड़ता है.
Strengthening Connectivity Across Uttar Pradesh! Shri @nitin_gadkari, Hon'ble Union Minister, @MORTHIndia, dedicated three National Highway projects to the nation, further strengthening road connectivity across the region. The projects include: 🛣️ Rae Bareli–Prayagraj section of NH-30: Four-laning of 63 km, enhancing travel safety and connectivity while supporting agricultural activities and small industries. 🛣️ Machhlishahr–Janghai–Durgaganj–Bhadohi section of NH-731B: Development of 49 km as a two-lane road with paved shoulders, reducing travel time from around 2.5 hours to approximately 40 minutes. 🌉 NH-30 Bypass: A 24 km four-lane bypass connecting Jagatpur, Babuganj, Unchahar and Alapur, featuring a bridge over the Sai River to improve regional connectivity. These projects will facilitate smoother journeys, strengthen regional links and support economic activity across Uttar Pradesh. @PMOIndia @MORTHIndia @PIBMoRTH #NHAI #PragatiKaHighway #BuildingANation
— NHAI (@NHAI_Official) November 5, 2026
लखनऊ से प्रयागराज का सफर भी आसान
लखनऊ से प्रयागराज का सफर भी अब आसान होने वाला है, दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 2.30 घंटे में पूरी हो जाएगी. लखनऊ से चलकर रायबरेली पहुंचेंगे और फिर उसी रूट को फॉलो करते हुए वाराणसी तक का सफर पूरा होगा. पहले दोनों शहरों के बीच आने जाने में 3.5 से 4 घंटे का समय लगता था. अब फोर-लेन होने के बाद यह सफर सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा, यानी 1 से 1.5 घंटे की सीधी बचत होगी. इस लिंक रोड से प्रयागराज और अयोध्या के बीच भी फोर-लेन कनेक्टिविटी मजबूत हो गई है. इसके अलावा जगतपुर में यह रोड गंगा एक्सप्रेसवे से मिलती है, यानी मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का फायदा अब रायबरेली-प्रतापगढ़ के लोगों को भी मिलेगा.
63 किलोमीटर का आधुनिक रोड
- 1 फ्लाईओवर
- 99 कलवर्ट
- 8 लाइट व्हीकुलर अंडरपास
- 9 अंडरपास
- 11 पुल
63 किलोमीटर का यह फोरलेन लखनऊ से पूर्वांचल को जोड़ने वाला एक नया एक्सप्रेस कॉरिडोर है. यह पूरी परियोजना आधुनिक तरीके से तैयार की गई है, जिससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी, जबकि लंबी दूरी वाले वाहनों को भी ट्रैफिक में नहीं घुसना होगा. बिना शहरों में एंट्री करे ही वाहन सीधे रूट पर चल सकेंगे. रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन लिंक रोड उत्तर प्रदेश के पूर्वाचंल को कनेक्ट करने में बड़ा फायदा होता दिख रहा है. इस परियोजना से शहरों की कनेक्टिविटी के साथ-साथ पर्यटन और धार्मिक शहरों के बीच भी यातायात सुगम होगा.
ये भी पढे़ंः पुणे मेट्रो की पिंक लाइन हुई शुूरू, शिवाजीनगर से हिंजेवाड़ी तक 23KM में 23 स्टेशन, 40 मिनट में होगा सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं