विज्ञापन

यूपी में इन कर्मचारियों को दिवाली बोनस, CM योगी का ऐलान- 25% कैश मिलेगा, GPF में जाएगी 75% रकम, 15 लाख कर्मियों को लाभ 

UP Diwali Bonus Announcement: दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को तोहफा मिला है. उन्‍हें एडहॉक बोनस के रूप में 6,908 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन इनमें से 75 फीसदी राशि उनके जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी. समझ लीजिए पूरा फॉर्मूला.

यूपी में इन कर्मचारियों को दिवाली बोनस, CM योगी का ऐलान- 25% कैश मिलेगा, GPF में जाएगी 75% रकम, 15 लाख कर्मियों को लाभ 
CM योगी ने किया बोनस का ऐलान, कैसे मिलेंगे 6,908 रुपये, समझ लीजिए
Source: NDTV Graphics/Canva

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉन-गैजेटेड यानी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है. गुरुवार को लखनऊ में उन्‍होंने दिवाली से पहले ये ऐलान किया. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गैर-राज्यपत्रित कर्मचारियों को करीब 7 हजार रुपये बोनस के तौर पर देगी. 

ये बोनस 30 दिन के फॉर्मूले पर दिया जाएगा. तय न्‍यूनतम वेतन के आधार पर ये 30 दिन की सैलरी का कैलकुलेशन 6,908 रुपये बनता है. बताया गया कि इस लाभ के 

1727 रुपये कैश, बाकी GPF में

यूपी में हर पात्र कर्मचारी को बोनस के तौर पर 6,908 रुपये मिलने हैं, इनमें से 25 फीसदी राशि तत्‍काल मिलेगी, जबकि 75 फीसदी राशि GPF में जमा होगी. योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इन कर्मचारियों को 30 दिन का एडहॉाक बोनस देने का आदेश जारी किया है. विभाग ने बोनस पेमेंट के लिए कैश और बचत का एक मिलाजुला फॉर्मूला तय किया है. बताया गया कि कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस के तौर पर मिलने वाल दिया जाएगा. इनको अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, जबकि 75% रकम जीपीएफ में जमी होगी. 

25 फीसदी हिस्सा तो तत्काल नकद भुगतान किया जाएगा, वो राशि 1727 रुपये बनती है. बाकी- 5,181 रुपये कर्मचारियों के GPF खाते में जमा किए जाएंगे. यानी ये पैसे कर्मचारियों की सेविंग में इजाफा करेंगे. 

जो GPF मेंबर नहीं हैं, उन्‍हें कैसे मिलेगा? 

बहुत से ऐसे भी कर्मचारी हैं, जो GPF मेंबर नहीं हैं. बताया गया है कि जो कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य नहीं हैं, उन्हें ये राशि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में दी जाएगी. जिनके पास PPF भी नहीं है, उन्हें डाकघर की योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) के तौर पर ये राशि दी जाएगी. 

रिटायर कर्मचारियों को 100% कैश: जो कर्मचारी 31 मार्च, 2026 के बाद रिटायर हो चुके हैं या 30 अप्रैल, 2027 तक रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बोनस की पूरी 100% धनराशि कैश में दी जाएगी. 

14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ 

राज्यपाल आनंदीबेन की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग के मुख्‍य सचिव आलोक कुमार ने गुरुवार को बोनस के संबंध में आदेश जारी किया है. इससे करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. सरकार ने एडहॉक बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है. यानी बोनस के लिए जो अधिकतम मासिक परिलब्धि की सीमा 7 हजार रुपये तय की गई है, जिस आधार पर कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 6,908 रुपये का लाभ मिलने वाला है. 

यह भी पढ़ें | Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, इस राज्‍य में 30 दिन के बोनस को सरकार की मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Govt Employees, CM Yogi Aadityanath, Diwali Bonus Calculation, Ad Hoc Bonus Uttar Pradesh, Ad Hoc Bonus 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com