विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2022

हंडिया (UP) टोल प्लाज़ा के पास भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

टवेरा गाड़ी कानपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी. मौके पर हंडिया थाने की पुलिस पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टवेरा.

प्रयागराज में हंडिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई. हादसे में 4 महिलाओं और 1 बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं 5 लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हैं.

टवेरा गाड़ी कानपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी. मौके पर हंडिया थाने की पुलिस पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है. मौके पर मौजूद पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है. 

इसी तरह 14 अक्टूबर को लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार को लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए. 

मरने वालों की पहचान बिहार राज्य के डेहरी ओन सोन निवासी आनंद प्रकाश (35), औरंगाबाद निवासी अखिलेश सिंह (35) व दीपक कुमार (37) के रूप में हुई है जबकि चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी थी.

यह भी पढ़ें-

VIDEO : एलन मस्क ने ट्विटर पर बदला बायो, Sink के साथ पहुंचे Twitter ऑफिस

छठ पूजा पर भीड़ को देखते हुए रेलवे का विशेष इंतजाम, इन रूट्स पर चलाईं 250 स्पेशल ट्रेनें

'हम ऐसा ब्रिटेन बनाएंगे, जहां हमारे बच्चे और पोते अपने दीये जला सकें' : दीवाली रिसेप्शन में बोले ऋषि सुनक 

Video : रवीश कुमार का प्राइम टाइम : कैसे फैला हज़ारों करोड़ के ड्रग्स का जाल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Handiya, Accident In Prayagraj, 5 Dead In Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com