Karwa Chauth 2026 LIVE Bollywood and TV Celebs Celebration: 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत पूरे देश में रखा जा रहा है. करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है और इस दौरान सुहागन महिलाएं उपवास रखती हैं. अब कोई खास दिन हो और उसका मनोरंजन की दुनिया में सेलिब्रेशन भी खास हो जाता है.करवा चौथ 2026 के मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया के सितारों ने अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं. इस साल नुपुर सैनन, कृतिका कामरा और आकांक्षा रंजन जैसी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं. ऐसे में इनके करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो का फैन्स को इंतजार रहेगा. शिल्पा शेट्टी हर साल बहुत ही जोर-शोर के साथ करवा चौथ मनाती हैं. इसका भी फैन्स को इंतजार रहता है. इस बात पर नजर रहेगी कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर इस बार किस तरह सेलिब्रेट करती हैं और कौन-कौन सेलेब उनके यहां पहुंचता है. आइए जानते हैं करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में क्या हो रहा है खास...
Karwa Chauth 2026 LIVE Bollywood and TV Celebs Celebration | करवा चौथ 2026 लाइव बॉलीवुड-टेलीविजन सेलेब्स सेलिब्रेशन
Karwa Chauth 2026 News: अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ पर बीवी को आलीशान कार दी तोहफे में
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ से एक दिन पहले ही बीवी को कार तोहफ में दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी करवा चौथ बेबी! उस विमेन के लिए छोटा सा सरप्राइज जो हर दिन को खास बनाती है. आप जीवन में हर खुशी, प्यार और खूबसूरत चीजों के लिए ही बनी हो.'
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी का रंग निखारने के लिए अपनाया ये घरेलू फॉर्मूला
प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार करवा चौथ को लेकर अपडेट दे रही हैं. अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मेहंदी का रंग निखारने के लिए घरेलू तरीका अपनाया है. ये तरीका है मेहंदी पर चाशनी लगाने का है. उन्होंने सवाल भी किया है कि देखना है क्या ये तरीका रंग लाता है?

Priyanka Chopra Karwa Chauth 2026 Celebration: प्रियंका चोपड़ा ने लगाई निक के नाम की मेहंदी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ की फोटो शेयर करने के मामले में बाजी मार ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ पर मेहंदी लगी फोटो शेयर की है और उन्होंने लिखा है कि पिया के नाम की मेहंदी. उनकी इस मेहंदी में पति निक और बेटी मालती के नाम का जिक्र भी है. उन्होंने हैप्पी करवा चौथ लिखकर करवा चौथ की बधाई भी दी है.
