विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. लाल किला के पास जिस कार से सोमवार शाम बड़ा धमाका किया गया, उसे पुलवामा के तारिक को बेची गई थी.

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार
दिल्ली कार ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है.
  • दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत और 24 घायल हुए.
  • धमाके में इस्तेमाल हुई कार हरियाणा की HR26CE 7674 नंबर वाली थी जो गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम थी.
  • मोहम्मद सलमान ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले कार दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी.
नई दिल्ली:

Delhi Car Blast: सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24 अन्य लोग घायल है. देश की राजधानी में अति सुरक्षित क्षेत्र में हुए इस धमाके ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है. इस बीच इस कार धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली में जिस कार से यह भीषण धमाका हुआ, उसे पुलवामा के एक शख्स को बेचा गया था. धमाके के बाद कार की जांच में जुटी पुलिस  टीम ने यह जानकारी जुटाई है कि इस कार को पुलवामा के तारिक के हाथों बेची गई थी. अब पुलिस तारिक को तलाश में जुटी है. 

HR26CE 7674 नंबर वाली I-20 कार से धमाका

दिल्ली धमाके की जांच में जुटी पुलिस टीम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके में यूज कार हरियाणा की है. इसका HR26CE 7674 है. धमाके के बाद यह RTO के जरिए इस कार के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह कार गुरग्राम के किसी मोहम्मद सलमान के नाम पर थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

गुरुग्राम के सलमान ने ओखला के देवेंद्र को बेची कार

इस जानकारी के सामने आने पर गुरुग्राम पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने मोहम्मद सलमान को डिटेन कर पूछताछ की. पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया कि उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी.

ओखला के देवेंद्र ने अंबाला में बेची कार

सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौप दिए है. अब ओखला में जिसने ख़रीदी थी, उससे पूछताछ की गई. जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी. जिसके बाद अंबाला पुलिस से मदद ली गई.

Latest and Breaking News on NDTV

अंबाला से पुलवामा के तारिक के पास पहुंची कार

अब यह जानकारी सामने आई है कि इस कार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी किसी तारिक को बेची गई थी. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने इस कार को खरीदने वाले एक शख्स की तस्वीर भी साझा की. जिसमें एक युवक कार के सामने हाथों में चाबी लिए खड़ा है. अब मामले हर एंगल से जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें - दिल्ली कार धमाके की पल-पल के अपडेट यहां पढ़ें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Car Blast, Delhi Car Blast Bews, Delhi Car Blast Latest News, Delhi Car Blast News, Delhi Blast Pulwama Connection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com