प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) के अवसर पर टीकाकरण अभियान (Record Corona Vaccination) को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.5 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है. को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 10 बजे 79.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. भारत से पहले चीन के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीनेशन (China) का रिकॉर्ड का दावा था. उसने एक दिन में 2.474 करोड़ टीके लगाए थे. यह रिकॉर्ड 24 जून 2021 को बनाया गया था.
लेकिन 17 सितंबर को भारत ने नया कीर्तिमान कायम करते हुए रिकॉर्ड ढाई करोड़ से भी ज्यादा टीके लगाए हैं. भारत ने एक दिन में ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर टीके लगा दिए. ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2.56 करोड़ के करीब है और लगभग इतनी कोविड वैक्सीन भारत में 17 सितंबर 2021 को लगाई गई. यह 123 देशों की आबादी से भी ज्यादा है. इससे पहले 31 अगस्त को 1.35 करोड़ टीके 31 अगस्त को लगे थे. जबकि 6 सितंबर को 1.14 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई थीं.प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा. मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं. कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें.'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई. वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandavia) ने ट्वीट किया, "बधाई भारत, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है. 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है. आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा.'
Congratulations india!
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 17, 2021
PM @NarendraModi जी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है।
2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है।
आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा। #HealthArmyZindabad pic.twitter.com/F2EC5byMdt
भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे. इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था. वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए. इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया. मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ.
- - ये भी पढ़ें - -
* PM Modi's Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखे 71 फीट लंबे वैक्सीन केक और 71 किलो का लड्डू
* PM के बर्थ-डे पर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा- आपका जन्मदिन 'बेरोजगारी दिवस' के तौर पर मनाना ठीक होगा
* पीएम मोदी के जन्मदिन पर आर्टिस्ट ने दिया खास तोहफा, अनाज से बनाई प्रधानमंत्री की 8 फुट लंबी तस्वीर - देखें Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं