मध्य प्रदेश में मुरैना जिले में गुरुवार देर शाम 4 साल की बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. आरोपी इससे पहले मृतक बच्ची की चाची के बलात्कार के आरोप में 6 महीने की जेल की सज़ा के बाद कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा था. नाराज़ परिजनों ने आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग को लेकर सबलगढ़ में चक्का जाम कर दिया है.
पुलिस के मुताबिक- सबलगढ़ के एक गांव में बुधवार को 4 साल की बच्ची लापता हो गई. परिजनों ने उसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला शाम को बच्ची का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत में मिला. जांच में पता चला कि जो आरोपी बच्ची की चाची के साथ बलात्कार के मामले में जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा है उसे ही बच्ची के साथ आखिरी बार देखा गया था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पूछताछ में आरोपी ने बलात्कार के बाद हत्या की बात स्वीकार कर ली है, उसके खिलाफ थाना सबलगढ़ में अपराध आईपीसी की धारा 363,367,302, पाक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं