विज्ञापन

सज्जन कुमार की शोक सभा में घर जाने पर घिरे रामवीर बिधूड़ी, अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी

रामवीर बिधूड़ी ने अकाल तख्त सचिवालय में दिए अपने माफीनामे में कहा कि वह हमेशा 1984 सिख नरसंहार के मामलों में सज्जन कुमार की भूमिका का विरोध करते रहे हैं.

सज्जन कुमार की शोक सभा में घर जाने पर घिरे रामवीर बिधूड़ी, अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी
रामवीर बिधूड़ी ने अकाल तख्त में जाकर माफी मांगी है.
  • दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए माफी मांगी है
  • बिधूड़ी ने अकाल तख्त में माथा टेककर अपनी गलती स्वीकार करते हुए सिख समुदाय से क्षमा याचना की
  • सांसद ने कहा कि 1984 सिख नरसंहार में सज्जन कुमार की भूमिका का वे हमेशा विरोधी रहे हैं

दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता और 1984 के सिख विरोधी दंगा मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर संवेदना व्यक्त करने को लेकर माफी मांग ली है. इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद बिधूड़ी अमृतसर पहुंचे और श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेककर अपना पक्ष रखा.

माफीनामे में गलती स्वीकार की

रामवीर बिधूड़ी ने अकाल तख्त सचिवालय में दिए अपने माफीनामे में कहा कि वह हमेशा 1984 सिख नरसंहार के मामलों में सज्जन कुमार की भूमिका का विरोध करते रहे हैं. उन्होंने माना कि ऐसे व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर जाना एक भूल थी.

बिधूड़ी ने कहा कि यदि उनके इस कदम से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा चाहते हैं. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की बात भी कही.

अकाल तख्त ने क्या कहा?

इस मामले पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी गलती का एहसास होने के बाद माफी मांगना अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से अपनी भूल स्वीकार करता है तो यह सकारात्मक कदम माना जाता है.

यह भी पढ़ें-

आराधना मिश्रा को कांग्रेस ने दी यूपी की कमान, समाजवादी पार्टी क्यों ले रही राहत की सांस

CEC के खिलाफ इंडिया अलायन्स की बैठक से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? समझिए अंदर की बात

कांग्रेस दिखा रही तेवर तो सपा ने बढ़ा दिया प्रेशर, विपक्षी मीटिंग में रामगोपाल यादव भी नहीं जाएंगे; क्या प्लान

IAS से सीधे पॉलिटिक्स, दिव्या मित्तल से पहले शाह फैसल और अश्विनी वैष्णव समेत इन लोगों ने चुनी ये राह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramvir Bidhuri, Sajjan Kumar, Delhi Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com