दिल्ली में Gen Z प्रदर्शन और विपक्ष के युवाओं का भाजपा से भरोसा उठने के दावे के बीच एबीवीपी की यह सीट शानदार मानी जा रही है. साथ ही, कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बीच पार्टी लिए बड़ा झटका. ABVP की जीत को लेकर NDTV ने यश डबास, रिया छावड़ी, लक्ष्य राज सिंह और सबसे ज्यादा चौंकाने वाले उपाध्यक्ष दीपाशु शौकीन से बात की. आइए, जातने हैं उन्होंने क्या कहा?
DUSU का बजट 44 लाख, इसे ज्यादा कराने का प्रयास
DUSU के अध्यक्ष यश डबास अपनी आगे की रणनीति के सवाल पर कहा- हमारा पहला काम पीजी और हॉस्टल की ऑडिट कराना होगा, जिससे स्टूडेंट की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. सत्य निकेतन जैसी घटना को दोबरा होने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि हमारी दूसरी प्राथमिका है कि हर स्टूडेंट को हॉस्टल उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें जर्जर पीजी या हॉस्टल में न रहना पड़े.
सुरक्षा के लिए करेंगे काम
सचिव रिया छावड़ी ने चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए ABVP संगठन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन को पता था कि मैं अपने वादे पर खरी उतरूंगी, ऐसा ही हुआ. महिला सुरक्षा के सवाल पर रिया ने कहा- हम गर्ल्स कॉलेज में पिंक बूथ बनवाएं, सीसीटीवी लगवाएं, सुरक्षा के लिहाज से जो भी जरूरी होंगे वो कदम उठाए जाएंगे.
12 साल बाद राजस्थान के छात्र को मिला टिकट
संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह ने कहा- ABVP ने 12 साल बाद किसी राजस्थान के छात्र को टिकट दिया था. मुझे अपनी और मेरे साथियों की मेहनत पर पूरा भरोसा था. साथ ही, डीयू में पढ़ने वाले राजस्थान के छात्रों ने भी मुझ पर भरोसा जताया. चुनाव आते-आते मुझे लगने लगा था जीत तय है. हालांकि, वोटों की काउंटिंग के दौरान उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन आखिर में सब ठीक रहा.
दीपांशु शौकीन ने बताई एनएसयूआई की कमी
उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन ने कहा- मेरी जीत छात्रों की जीत है. इससे यह मैसेज गया है कि अगर कोई मेहनत और ईमानदारी से काम करते हुए आगे बढ़ रहा है तो उसे कोई नहीं रोक सकता. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के सवाल पर दीपांशू ने कहा- वे नेता हैं और युवा उनसे बहुत कनेक्ट करते हैं. लेकिन, यह चीज जिस संगठन को ग्राउंड लेवल पर उतारनी चाहिए वो यह नहीं कर पा रहा है.
DUSU के पदाधिकारियों के पास क्या-क्या पावर, क्या मिलती हैं सुविधाएं? सब कुछ जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं