विज्ञापन

यूपी में कोहरा, छठ पर दिल्ली में बारिश! चक्रवाती तूफान से बंगाल बिहार तक बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड हिमाचल तक बर्फबारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में 16 नवंबर को हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. वहीं यूपी से हरियाणा, पंजाब तक कोहरा छाया हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड हिमाचल में आज भी भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

यूपी में कोहरा, छठ पर दिल्ली में बारिश! चक्रवाती तूफान से बंगाल बिहार तक बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड हिमाचल तक बर्फबारी
यूपी में कोहरा, छठ पर दिल्ली में बारिश! दिल्ली में हवा का स्तर खराब (फोटो:NDTV)
  • बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बंगाल से बिहार तक बारह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.
  • दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है, AQI कई इलाकों में 400 के पार हो गया है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है. IMD के मुताबिक बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. सोमवार सुबह कई इलाकों में AQI-350 के पार हो गया है. अक्षरधाम, चांदनी चौक, मयूर विहार से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में बना हुआ है. हालांकि आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है, ऐसे में अगर बारिश होती है तो दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कुछ कम होने के आसार बन रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi AQI, Delhi AQI Today, Today Weather Update, Aaj Ka Mausam, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com