श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) का अनुष्ठान छठवें दिन रविवार को सुबह 9 बजे से शुरु हुआ. आज 114 कलशों में औषधियुक्त जल एवं देश के विभिन्न तीर्थों से लाये गये पवित्र जल से श्रीरामलला की मूर्ति का स्नान सम्पन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में नित्य के पूजन, हवन और पारायण के साथ आज की पूजा प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जो शाम तक जारी रहेगी. श्रीरामलला के विग्रह को आज मध्याधिवास में रखा गया. आज ही रात्रि जागरण अधिवास भी शुरू होगा. श्रीरामलला के पुराने विग्रह की भी पूजा यज्ञशाला में चल रही है. चेन्नई, पुणे सहित कई स्थलों से मंगाये गये विविध फूलों से पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न कराया जा रहा है.
आज की पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अनिल मिश्र सपरिवार और विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डा. आर. एन. सिंह एवं अन्य लोग पूजा अनुष्ठान सम्पन्न कर रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की प्रक्रिया 16 जनवरी को दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुयी थी और 17 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था. सोमवार दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न होगा. ं

22 जनवरी को यह होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरिजी महाराज ने NDTV से एक खास बातचीत में 22 जनवरी को पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में बताया है. उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले स्नान के लिए जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी पहले उत्तर द्वारा की ओर जाएंगे और फिर पूर्व द्वार से प्रवेश करेंगे, जहां मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार है. मंदिर में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले न्यासी लोगों से मिलेंगे."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश

10 बार स्नान, 10 बार पीएम मोदी करेंगे दान
उन्होंने कहा, "मंदिर में प्रवेश के बाद मंत्रों के बीच 10 तरह के स्नान करना आवश्यक होता है. मंत्रों के बीच 10 बार जल का छिड़काव होगा. उसके बाद प्रधानमंत्री को 10 तरह के दान देने हैं. इसके बाद पीएम मोदी गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक गर्भगृह में पूजा करेंगे. पूजा करीब 12:20 बजे शुरू होगी और करीब 50 मिनट तक चलेगी."
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. धाम की सुरक्षा को लेकर इसे दो जोन रेड और यलो में बांटा गया है. एसपीजी, एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ कोबरा, सीआईएसएफ, आरएएफ, एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर यूपी पुलिस के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं. घरों की छतों से लेकर अहम लोकेशंस पर स्नाइपर्स की भी तैनाती है. साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ भी गतिविधियों पर नजर रख रही है. धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर व 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवानों को अतिरिक्त तैनात किया गया है.
वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ एक हजार से ज्यादा कॉस्टेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड भी उपलब्ध है. योगी सरकार ने धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए आईटीएमएस, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं पब्लिक सीसीटीवी का भी सहारा ले रही है. एआई तकनीक पर आधारित एंटी ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय मोड पर है.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं