प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. इससे पहले पीएम मोदी 12 जनवरी से 11 दिनों का कठिन अनुष्ठान कर रहे हैं. पीएम फर्श पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं और पूरे दिन में केवल नारियल पानी पीते हैं. वह प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के दान भी करते हैं. पीएम मोदी का 22 जनवरी को अयोध्या में क्या कार्यक्रम रहेगा, इसके बारे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरिजी महाराज ने NDTV को एक खास बातचीत में बताया.
RAM Mandir में पीएम मोदी पूर्व द्वार से करेंगे प्रवेश
स्वामी गुरुदेव गिरिजी महाराज ने बताया, "प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर पहुंचने पर सबसे पहले स्नान के लिए जाएंगे. इसके बाद पीएम मोदी पहले उत्तर द्वारा की ओर जाएंगे और फिर पूर्व द्वार से प्रवेश करेंगे... जहां मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार है. मंदिर में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले न्यासी लोगों से मिलेंगे. हमने समाज के अलग-अलग अति विशिष्ट लोगों को बुलाया है."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
Ram Lalla Pran Pratishta: मंत्रों के द्वारा 10 अलग-अलग तरह के स्नान
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया, "मंदिर में प्रवेश के बाद मंत्रों के द्वारा 10 अलग-अलग तरह के स्नान करना आवश्यक होता है. मंत्रों के द्वारा 10 बार जल का छिड़काव होगा. उसके बाद प्रधानमंत्री को 10 तरह के दान देने हैं. इसके बाद कहीं जाकर प्रधानमंत्री मोदी गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. इसके बाद करीब 45 मिनट तक गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी पूजा करेंगे. पूजा करीब 12:20 बजे शुरू होगी और करीब 50 मिनट तक चलेगी.
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब सिर्फ एक दिन शेष रह गया है. कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की मूर्ति को स्नान कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं