विज्ञापन

बीकानेर में जांच करने गई पुलिस टीम पर छोड़ा 'पिटबुल', महिला हवलदार को बुरी तरह नोचा

बीकानेर की चाणक्यनगर कॉलोनी में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर मकान मालकिन ने अपना खूंखार पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया. हमले में महिला हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

बीकानेर में जांच करने गई पुलिस टीम पर छोड़ा 'पिटबुल', महिला हवलदार को बुरी तरह नोचा
  • बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में पुलिस जांच के दौरान मकान मालकिन ने पिटबुल कुत्ता पुलिस पर छोड़ा
  • महिला हवलदार माली जाखड़ पर पिटबुल ने हमला कर उनके शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं
  • पुलिस ने महिला हवलदार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजस्थान के बीकानेर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर मकान मालकिन ने पालतू 'पिटबुल' कुत्ता छोड़ दिया. इस हमले में एक महिला हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दरवाजा खुलते ही हुआ हमला

घटना बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाक्षेत्र की है. सहायक पुलिस निरीक्षक शारदा ने FIR के हवाले से बताया कि 2 मार्च को पुलिस टीम चाणक्यनगर कॉलोनी में एक शिकायत की जांच के लिए पहुंची थी. महिला हवलदार माली जाखड़ ने जब मकान का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से एक लड़की बाहर आई. पुलिसकर्मियों ने उसे 'मनीषा' नामक महिला को बुलाने के लिए कहा. कुछ देर बाद वह लड़की अंदर गई और एक खूंखार 'पिटबुल' कुत्ते के साथ बाहर आई. उसने जानबूझकर गेट खोलकर कुत्ते को पुलिस टीम पर छोड़ दिया और खुद तुरंत अंदर से गेट बंद कर लिया.

यह भी पढ़ें: कहीं अफवाह तो कहीं शॉर्टेज का डर... दिल्ली से कोटा और कोटा से मुंबई तक, LPG को लेकर मचा है हाहाकार

महिला हवलदार जख्मी

पिटबुल ने बाहर निकलते ही महिला हवलदार माली जाखड़ पर हमला कर दिया और उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव कर दिए. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सहायक पुलिस निरीक्षक पूर्णाराम ने बताया कि घायल महिला हवलदार का प्राथमिक उपचार कराया गया है और फिलहाल वह स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने गांव चली गई हैं.

महिला हवलदार के बयान के आधार पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पटना NEET छात्रा मौत केस : पीड़िता के वकील का दावा- खुल रही है सिस्टम की पोल, क्यों अहम है 12 मार्च का दिन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com