संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. आज राज्यसभा में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस को लेकर BJP सांसदों ने नारेबाजी की. BJP ने कांग्रेस पर सोरोस से कनेक्शन के आरोप लगाए हैं. इसे लेकर सदन में BJP बनाम कांग्रेस के जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सदन के नेता जेपी नड्डा (JP Nadda) और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को अपने चेंबर में बुलाकार मीटिंग की.
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP के कथित 'झूठ' की आलोचना की. उन्होंने तर्क दिया कि उनकी पार्टी भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की समिति है. खरगे ने कहा कि ये निराधार आरोप देश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की BJP की चाल है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
सोनिया और सोरोस के बीच सांठगांठ का मामला गंभीर : सोरोस को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
हंगामे के चलते आज राज्यसभा की कार्यवाही 3 बार स्थगित करनी पड़ी. दूसरे स्थगन के बाद सदन के नेता जेपी नड्डा अपनी जगह से उठे. उन्होंने सोनिया गांधी और फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक फाउंडेशन के बीच कनेक्शन का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा, "ये भारत की छवि खराब करता है. राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में चिंता पैदा करता है. कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खेल रही है. इसलिए हम इस पर चर्चा चाहते हैं."
क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ सांसद जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी जैसे पार्टी सहयोगियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभापति से पूछा कि वह BJP सांसदों को इस मुद्दे को उठाने की अनुमति कैसे दे सकते हैं. खरगे ने कहा, "सदन के नेता ने जो कहा वह झूठ है. इस तरह से इस मुद्दे को उठाना और जो सदस्य मौजूद नहीं है उसकी छवि को नुकसान पहुंचाना गलत है." इसके बाद ही सभापति ने नड्डा और खरगे को अपने चेंबर में बुलाने का नोटिस दिया.
मल्लिकार्जुन खरगे मीटिंग ये बताने में कामयाब रहे कि सभापति सोरोस मुद्दे पर चर्चा के लिए BJP सांसदों के 11 नोटिसों को खारिज करने के बाद इस विषय पर टिप्पणियों की अनुमति दे रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, BJP संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस की फंडिंग को लेकर हंगामा कर रही है. BJP ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) जुड़ी हैं. ये ऑर्गनाइजेशन कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है. इसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से फंडिंग मिलती है. सोनिया गांधी इसकी सह-अध्यक्ष (CO) हैं.
BJP ने रिपोर्ट में कहा, "राहुल गांधी कई बार OCCRP की रिपोर्ट का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला करते हैं. इस संगठन को भी जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है. कांग्रेस इनके साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है."
'राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस हैं, दो शरीर एक आत्मा...' BJP ने कसा तंज तो कांग्रेस ने भी दे दिया जवाब
BJP नेताओं ने क्या कहा?
किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं किसी नेता का नाम नहीं लेना चाहता. जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से जुड़ी हुई कई और ताकतें हैं, जो भारत के खिलाफ काम कर रही हैं. भारत के सांसद हों या आम नागरिक हों, सबको देश के लिए काम करना और देश के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ लड़ना है. मेरी बस इतनी ही अपील है कि हम एकजुट रहें, देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें."
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हर मर्यादा को तोड़ रही है. ये लोग जॉर्ज सोरोस के इशारे पर चल रहे हैं, ये लिंक भी सामने आ गया. लोकसभा में कांग्रेस को 99 सीटें जरूर मिलीं, पर अब जनता हर जगह उन्हें रिजेक्ट कर रही है. कांग्रेस जिस भी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है, उसे डुबो रही है.
क्या भारत की तरक्की से सुगलती विदेशी ताकतों का हथियार है OCCRP?
RJD सांसद बोले-सरकार आपकी, जांच करवा लीजिए
RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "सरकार आपकी है, जांच करवा लीजिए. जिस रिपोर्ट को एक दिन आपने (सरकार ने) कोट किया था, इसके लिए उसने (सोरोस) कहा कि कहां से इसे कोट कर दिया गया. साजिश की कहीं बात ही नहीं है. एक को बचाने में ये लोग पूरे देश का बेड़ा गर्क कर रहे हैं."
अमेरिकी सरकार ने दी प्रतिक्रिया
इस बीच अमेरिकी सरकार ने पूरे मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिकी सरकार ने कहा, "यह निराशाजनक है कि भारत में सत्तारूढ़ दल इस प्रकार के आरोप लगा रहा है... अमेरिकी सरकार प्रोग्रामिंग पर स्वतंत्र संगठनों के साथ काम करती है, जो पत्रकारों के लिए पेशेवर विकास और क्षमता निर्माण का समर्थन करती है. यह संपादकीय निर्णयों को प्रभावित नहीं करता है..."
OCCRP, सोरोस, डीप स्टेट... भारत विरोधी विदेशी ताकतों की पूरी क्रॉनोलॉजी और कनेक्शन को समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं