विज्ञापन

6 दिन आंधी, तूफान-बारिश, दिल्ली NCR में भी IMD अलर्ट, मॉनसून के पहले बरसेंगे बदरा, यूपी, राजस्थान से MP तक जानें आज का मौसम

Weather Today: दिल्ली एनसीआर में अभी आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अपनी ओर से यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने का संकेत दिया है.

6 दिन आंधी, तूफान-बारिश, दिल्ली NCR में भी IMD अलर्ट, मॉनसून के पहले बरसेंगे बदरा, यूपी, राजस्थान से MP तक जानें आज का मौसम
Rain Alert in Delhi NCR Thunderstorm in Rajasthan Uttar Pradesh MP Check IMD Weather Update
IANS, PTI
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की फुहारें पड़ती रहेंगी. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज आंधी होने की भी संभावना है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 और 2 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में 1 जुलाई तक और फिर 3-4 जुलाई को बरसात होने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेस में 30 जून और फिर 4 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 30 जून और फिर 2-3 जुलाई को बारिश होने की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई तक बारिस होने के आसार हैं. 

देहरादून और शिमला का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 4 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 4 जुलाई तक और उत्तराखंड में 1 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल की राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश का अलर्ट है. देहरादून में गर्मी के बीच बारिश आ सकती है. 

Weather Today

राजस्थान में आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 4 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 4 जुलाई तक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी, तूफान और तेज हवाओं के झोंकों से भी मौसम में बदलाव आएगा. 

ये भी पढ़ें -  मॉनसून पर अल-नीनो का 'ग्रहण': देश के 111 जिलों पर संकट, दिल्ली में 4-5 जुलाई के आसपास देगा दस्तक

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश 30 जून से 4 जुलाई तक बारिश होने की चेतावनी है. छ्त्तीसगढ़ में भी 4 जुलाई तक बारिश से मौसम बदलने की पूरी संभावना है. मध्य प्रदेश में 2 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं चलने का अलर्ट है. 

Delhi Rain

Delhi Rain

मॉनसून अपडेट 

मॉनसून अलर्ट की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट है. मॉनसून अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, मॉनसून के लिए इन राज्यों को अभी करना होगा इंतजार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Update, Today Weather, Aaj Ka Mausam, Thunderstorm Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com