विज्ञापन

देश को बर्बाद करने के लिए कॉकरोच और वायरस जैसी पार्टियां बन रही हैं- नितिन नवीन

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जेन जेड (Gen Z) युवा वे हैं जो रचनात्मक रूप से अपना करियर बनाते हैं और राष्ट्रीय विकास में योगदान देते हैं, न कि वे जो देश के संविधान और संस्कृति पर सवाल उठाते हैं.

देश को बर्बाद करने के लिए कॉकरोच और वायरस जैसी पार्टियां बन रही हैं- नितिन नवीन
असली ‘जेन जेड’ युवा राष्ट्र का निर्माण करते हैं, संविधान पर सवाल नहीं उठाते : नितिन नवीन
हैदराबाद:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि देश में नए वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है. ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, और बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे. 

देश के युवा सत्‍ता विरोधी नहीं, लेकिन...!

नितिन नवीन ने कहा कि जेन जेड (Gen Z) युवा वे हैं जो रचनात्मक रूप से अपना करियर बनाते हैं और राष्ट्रीय विकास में योगदान देते हैं, न कि वे जो देश के संविधान और संस्कृति पर सवाल उठाते हैं. तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे के दौरान हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान नवीन ने कहा कि देश के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भविष्य गढ़ने वाले युवा ही असली Gen Z

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा, ‘जेन जेड' को लेकर काफी बहस चल रही है. लोगों ने मुझे बताया कि कुछ देशों में युवाओं ने आंदोलन किए. इन आंदोलनों को ‘जेन जेड' का आंदोलन बताया जा रहा है. भारत के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं. भारत के युवा देश के निर्माण के लिए काम करते हैं.' नवीन ने दर्शक दीर्घा में मौजूद कुछ खिलाड़ियों और स्टार्टअप संस्थापकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि (स्टार्टअप और अन्य माध्यमों से) देश के आर्थिक विकास की नींद रखने के साथ-साथ अपना भविष्य गढ़ने वाले युवा ही असली ‘जेन जेड' हैं.

ये भी पढ़ें :-  कर्नाटक में विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर BJP गंभीर, नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को किया तलब, बनाई जांच कमेटी

नितिन नवीन ने कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसी मानसिकता वाले लोग, जो विभाजनकारी नारे लगाते हैं और देश के संविधान, संस्कृति एवं आत्मा को चुनौती देते हैं, वे भारत की ‘जेन जेड' नहीं हो सकते. नवीन ने जनता से युवाओं को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश करने वालों का मुकाबला करने का आग्रह किया. उन्होंने कश्मीर के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय वे पत्थरबाजी में शामिल थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में उन्होंने रणजी ट्रॉफी जीती है. नवीन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का विरोध लोकतांत्रिक तरीकों से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश को दिशा युवा दे सकते हैं, लेकिन विदेशी ताकतें नहीं. 

ये भी पढ़ें :- कॉकरोच पार्टी प्रदर्शन के दिन बीजेपी चीफ का बयान- देश का युवा विदेशों में बैठे लोगों के हाथों की कठपुतली नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Nabin, Cockroach Janta Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com