Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन जारी है. चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए आठों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अब सभी आरोपियों को 13 जुलाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या में रामलला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे. लेकिन उसके पहले ही सोमवार देर रात पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया है. रात में यूपी पुलिस उनके घर पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसटीएफ भी लगातार जांच में जुटी है.
Live updates
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून देश के कई राज्यों में एक्टिव हो चुका है. देश के अलग-अलग राज्यों में 30 जून के दिन बारिश होने की संभावना है. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी जारी है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. मंगलवार को भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में भी दोपहर तक बारिश हो सकती है.
सुप्रीम कोर्ट में होगी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की सुनवाई
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी. जिस पर आज सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कॉज लिस्ट के मुताबिक जस्टिस एमएम सुदेश और जस्टिश शील नागू की बेंच मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी.
मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव
मुंबई में बारिश का दौर जारी है. जिससे मु्ंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सायन-पनवेल हाईवे पर जुईनगर स्टेशन के पास जलभराव देखने को मिला है. मुंबई में पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है.
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के बेस कैंप पर पहुंच गया है. अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी. अब तक 4 लाख से ज्यादा यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस बार अमरनाथ यात्रा 57 दिन तक चलने वाली है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए सभी आठों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया था. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एसआईटी लगातार जांच में जुटी है.