विज्ञापन

चार बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर, पेनल्टी में पराग्वे ने हराकर किया बड़ा उलटफेर

2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही पराग्वे की टीम ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बड़ा उलटफेर किया.

चार बार की चैंपियन जर्मनी वर्ल्ड कप से बाहर, पेनल्टी में पराग्वे ने हराकर किया बड़ा उलटफेर
Germany Crash Out Of FIFA World Cup 2026

चार बार की चैंपियन जर्मनी जारी फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. सोमवार को फॉक्सबोरो में पराग्वे ने जर्मनी को 4-3 से हरा दिया. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार रहा, जब जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा हो.  22 साल के अटैकिंग मिफ़ील्डर हुलियो एनसीसो ने हेडर के ज़रिये हाफ टाइस से पहले गोल कर पराग्वे को बढ़त दिलाई थी. जर्मनी के लिए काई हावेर्ट्ज़ ने 54वें मिनट में गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया था.  एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 1-1 पर खत्म हुआ और वर्ल्ड कप 2026 का यह पहला मैच रहा जो पेनल्टी शूटआउट के ज़रिये तय हुआ.

जर्मनी के लिए एक्स्ट्रा टाइम में जोनाथन ताह ने गोल किया था, लेकिन रिव्यू के बाद इसे रद्द कर दिया गया. रेफरी ने माना कि वाल्डेमार एंटोन ने गोलकीपर गिल के खिलाफ फाउल किया था.

शूटआउट की शुरुआत जर्मनी ने की, लेकिन काई हैवर्ट्ज़ की पहली पेनल्टी पर पराग्वे के गोलकीपर के हाथों बचाव किया. इसके बाद मॉरिसियो ने गोल कर पराग्वे को बढ़त दिला दी. हालांकि, जोशुआ किमिख ने अगली पेनल्टी पर गोल करके जर्मनी की वापसी कराई.

इसके बाद गुस्तावो गोमेज़ ने गोल कर पराग्वे को 2-1 से आगे किया, लेकिन जमाल मुसियाला ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 2-2 कर दिया. रोमांच तब और बढ़ गया जब मटियास गैलार्ज़ा ने गोल करके पैराग्वे को जीत के करीब पहुंचा दिया, जबकि जर्मनी के लिए निक वोल्टेमेड का अगला प्रयास रोक दिया गया.

हालांकि, चार बार की चैंपियन टीम मुकाबले में बनी रही क्योंकि एंटोनियो सनाब्रिया का संभावित मैच-विनिंग शॉट रोक दिया गया, जिससे नादिम अमीरी को मौका मिला और उन्होंने स्कोर 3-3 कर दिया. इसके बाद पराग्वे के फेबियन बालबुएना की पेनल्टी को भी मैनुअल नोयर ने रोककर जर्मनी की उम्मीदें कायम रखीं. लेकिन पराग्वे ने तीसरा मौका नहीं गंवाया. जोसे कनाले ने दबाव के बीच शानदार पेनल्टी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

राउंड ऑफ़ 16 में पराग्वे की टक्कर फ़्रांस और स्वीडन के बीच मैच की विजेता टीम से होगी.  2014 में गोल से चूकने के बाद जर्मनी पहली बार नॉकआउट खेल रही थी. जर्मनी 2018 और 2022 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. इस बार भी पराग्वे के खिलाफ हार जर्मनी के लिए चौंकाने वाली है. क्योंकि पराग्वे फीफा रैंकिंग में 41वें स्थान पर है, जो जर्मनी से 31 स्थान नीचे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany, Paraguay, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com