विज्ञापन

यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट, कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर दौरे से पहले बड़ा एक्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेरफेर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के नौ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या जा रहा है. लेकिन इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया है.

यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट, कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर दौरे से पहले बड़ा एक्शन
अजय राय हाउस अरेस्‍ट
अयोध्या:

अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर जारी विवाद के बीच यूपी कांग्रेस नेताओं एक प्रतिनिधिमंडल आज राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकला है, लेकिन इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे.  

बाराबंकी में पूर्व सांसद एपी गौतम भी नजरबंद

प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाराबंकी निवासी और कांग्रेस पार्टी के दो बार के  राजयसभा सांसद व वारिष्ठ नेता एपी गौतम को भी बाराबंकी में पुलिस द्वारा हाउस अरेस्‍ट कर लिया गया है. पूर्व कांग्रेस सांसद गौतम ने हालांकि, अयोध्या जाने की पुरजोर कोशिश की, अपनी गाड़ी पर भी बैठ गए, लेकिन पुलिस टीम ने उनकी गाड़ी का गेट रोक लिया. पुलिस द्वारा जबरन रोकने पर पूर्व सांसद एपी गौतम मजबूरन गाड़ी से उतरकर आवास पर आकर वापस बैठ गए, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली. चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

कौन-कौन मंत्री पहुंच रहे राम मंदिर 

कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी. पार्टी ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है. इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया. पार्टी ने देर रात एक बयान में इसकी पुष्टि की है.

भाजपा को घेरने की तैयारी में कांग्रेस 

कांग्रेस नेताओं का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राम मंदिर दानपेटी और चढ़ावे से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए भाजपा और प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है. अजय राय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व विधायक मीता गौतम और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह शामिल रहेंगे. कांग्रेस का यह अयोध्या दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है. राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामले में जांच और कार्रवाई के बीच विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया था. अब कांग्रेस भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है.

अजय राय इससे पहले भी अयोध्या जाकर भाजपा पर कई आरोप लगा चुके हैं. अब एसआईटी जांच शुरू होने और मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं का अयोध्या दौरा प्रदेश की सियासत को और गरम कर सकता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ऐसे मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है. पार्टी राम मंदिर से जुड़े विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें :- कौन हैं अर्जुन देव सिंह? जिनके पास थी राम मंदिर चढ़ावा वाले कमरे की CCTV की जिम्मेदारी, 17 साल बाद हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन में भी बदलाव किए गए हैं. हाल ही में पार्टी ने प्रदेश प्रभारी के पद पर बदलाव करते हुए अविनाश पांडेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को जिम्मेदारी सौंपी है. राजेंद्र पाल गौतम दलित समुदाय से आते हैं. कांग्रेस इस नियुक्ति के जरिए अपने पुराने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें :- UP चुनाव 2027: SP से होगा एलायंस या अकेले लड़ेगी कांग्रेस, अजय राय के '403 सीटों' वाले बयान के क्या हैं मायने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Rai, Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha, Ayodhya Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com