विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, उसम भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Delhi-NCR Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी. मॉनसून दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है और लोग भी बारिश के इंतजार में हैं.

दिल्ली-एनसीआर में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, उसम भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर में जल्द दस्तक देगा मॉनसून
  • दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है. यहां मॉनसून जल्द ही दस्तक दे सकता है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई तक मॉनसून दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच सकता है और बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
  • फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. भीषण गर्मी और उमस से परेशान चल रहे लोगों के लिए जल्द ही राहत की बारिश हो सकती है. क्योंकि लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण दिन के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान ने लोगों को राहत की उम्मीद दी है. क्योंकि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर के लोग भी लगातार बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर में जुलाई में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इन दो दिनों के दौरान तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापक राहत मिलने की संभावना कम है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 जुलाई यानी बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने का अनुमान है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ेंः गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता

मॉनसून के इंतजार में दिल्ली

बारिश का यह दौर गर्मी और उमस से राहत दिलाएगा. अगर बारिश होती है तो तापमान में भी 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना हो जाएगा. ऐसे में मॉनसून के इंतजार में बैठे लोगों के लिए यह राहतभरी खबर मानी जा रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है. अगर मौसम विभाग का अनुमान सही रहा तो मॉनसून जल्द ही पूरे क्षेत्र को कवर कर लेगा. 

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. यहां तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है. दिन के साथ-साथ रात के वक्त भी भीषण गर्मी हो रही है. ऐसे में बारिश ही लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्‍ली में उमस निकाल रही पसीना, यूपी में चल रही लू... आज हो सकती है राहत की बारिश, जानें- मॉनसून को लेकर IMD अलर्ट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi-NCR Monsoon Rain, Delhi-NCR Monsoon, Monsoon Rainfall, Monsoon Update 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com