विज्ञापन

Rain Alert: आंधी, तूफान और बारिश, 4 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बदला मौसम

Rain Alert Today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बाद मौसम सुहावना होने वाला है. बारिश, आंधी से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं वेदर अपडेट.

Rain Alert: आंधी, तूफान और बारिश, 4 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बदला मौसम
Rain Alert Today Delhi NCR: आज का मौसम
नई दिल्ली:

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज आंधी के बाद बारिश की आहट है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शाम के वक्त हल्के बादल छाये रहे. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल और 3 मई को बारिश होने का अलर्ट है. उत्तराखंड में 28 से 3 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में  27 से 30 अप्रैल के दौरान बरसात होने का अनुमान है.

यूपी का मौसम कैसा रहेगा

पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 28 अप्रैल से 2 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक तक बारिश होने का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल तक और पूर्वी राजस्थान में 28 से 3 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28-29 अप्रैल के दौरान तूफान आने का अलर्ट है.

कहां कब बारिश होगी

  • 27 से 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर
  • 28 से 30 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश
  • 28 से 3 मई तक बारिश-बर्फबारी
  • 27 से 30 अप्रैल तक पंजाब-हरियाणा
  • 28 से 2 मई तक वेस्ट और ईस्ट यूपी में
  • 28 से 3 मई तक पूर्वी राजस्थान में 
  • 28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में 

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में 28 अप्रैल को बादल घिरे रहने की संभावना है. दो से तीन बार गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट भी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 29 अप्रैल को भी बादल घिरे रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने का अनुमान है. आंधी, बारिश, तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. 30 अप्रैल को भी बादलों के साये में मौसम सुहाना रह सकता है. 

Delhi Weather News

Delhi Weather News

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान बिजली गिरने, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश आने का अनुमान है. मेघालय और असम में 27 अप्रैल को, नगालैंड में 27-28 अप्रैल को, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी आने का अलर्ट है. ये हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की संभावना है.

Rain Alert: प्रचंड उबाल के बीच मौसम मारेगा पलटी, गर्मी के तेवर ढीले करने आ रही बारिश, दिल्ली-UP ही नहीं इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 अप्रैल से 2 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 1 मई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी है. 

ये भी पढ़ें - गर्मी बढ़ते ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर, 7078 मेगावाट पार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert Today, Rain Alert In Delhi NCR, Weather Update, Weather News, Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com