विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर, 7078 मेगावाट पार

भीषण गर्मी के साथ ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. State Load Dispatch Centre के मुताबिक राजधानी में अधिकतम बिजली डिमांड 7078 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने आंधी‑तूफान और हल्की बारिश के साथ राहत के संकेत दिए हैं.

गर्मी बढ़ते ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर, 7078 मेगावाट पार
भीषण गर्मी के साथ ही दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर
  • दिल्ली में इस अप्रैल महीने में पहली बार बिजली की मांग सात हजार से अधिक मेगावाट तक पहुंच गई है
  • BSES की डिस्कॉम कंपनियों ने बढ़ती मांग के बावजूद अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रखी है
  • इस बार गर्मियों के लिए बिजली आपूर्ति में दूसरे राज्यों से खरीद और AI-ML तकनीक द्वारा मांग अनुमान शामिल है

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है. वहीं मौसम विभाग ने गरज-तूफान और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए राहत के संकेत दिए हैं. राजधानी दिल्ली में गर्मी के तेवर तेज होते ही बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. अप्रैल महीने में पहली बार अधिकतम बिजली मांग 7000 मेगावाट के पार पहुंच गई है. State Load Dispatch Centre (SLDC) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग 7078 मेगावाट दर्ज की गई, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली BSES की डिस्कॉम कंपनियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में क्रमशः 3159 मेगावाट और 1446 मेगावाट की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया. कंपनियों का दावा है कि बढ़ती गर्मी और मांग के बावजूद राजधानी में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी हुई है.

गर्मी से निपटने की पूरी तैयारी

BSES के अनुसार, इस साल गर्मियों के लिए पहले से व्यापक तैयारी की गई है. इसमें दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और AI-ML तकनीक के जरिए बिजली मांग का सटीक अनुमान लगाने की व्यवस्था शामिल है. कंपनी ने यह भी बताया कि करीब 2670 मेगावाट ग्रीन पावर जिसमें सोलर, हाइड्रो और विंड एनर्जी शामिल हैं जो सप्लाई को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम... भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश

देशभर में गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर बाकी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. सबसे अधिक तापमान 47.6°C उत्तर प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत इस समय हीटवेव की चपेट में हैं, लेकिन यह स्थिति ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी.  उन्होंने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जल्द ही उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : बिना AC के भी घर को रखें शिमला जैसा ठंडा, बस अपनाएं ये 3 देसी जुगाड़

कब मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. आंधी और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, मध्य भारत में हीटवेव का असर एक-दो दिन और रह सकता है, जिसके बाद बुधवार से राहत मिलने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Heatwave, Delhi Power Demand, Electricity Demand Record, Delhi Power Supply, BSES Discom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com