विज्ञापन
9 minutes ago

India vs New Zealand 2nd Test Day 2 LIVE Updates: भारतीय टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. पहली पारी में आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए. जायसवाल को मैट हेनरी ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. भारतीय टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बना किसी रन के एक विकेट है. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम आज क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 356 रनों पर ऑल आउट हो गई. छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टॉम ब्लंडल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 211 गेंदों में 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए कैप्टन टॉम लैथम भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने 128 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ग्लेन फ़िलिप्स (36), डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल के बल्ले से क्रमशः 31-31 रन निकले. नेथन स्मिथ 26 रन बनाने में कामयाब रहे. भारत की तरफ से पहले पारी में आकाश दीप ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए. उनके अलावा अंशुल कम्‍बोज और गुरनूर बराड़ के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की. बुमराह कोई विकेट नहीं चटका पाए. (Live Scorecard)

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमराह.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

India vs New Zealand LIVE: मैट हेनरी का कमाल, पहले ओवर में ही जायसवाल को 0 पर किया बोल्ड

भारतीय टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. पहली पारी में आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए. जायसवाल को मैट हेनरी ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. भारतीय टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बना किसी रन के एक विकेट है. 

India vs New Zealand LIVE: भारत की ओपनिंग शुरू, राहुल-जायसवाल क्रीज पर, न्यूजीलैंड 356 ऑल आउट

भारत की तरफ से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से मैट हेनरी ने पहला ओवर डाला. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम आज क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 356 रनों पर ऑल आउट हो गई. छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टॉम ब्लंडल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 211 गेंदों में 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए कैप्टन टॉम लैथम भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने 128 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ग्लेन फ़िलिप्स (36), डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल के बल्ले से क्रमशः 31-31 रन निकले. नेथन स्मिथ 26 रन बनाने में कामयाब रहे. भारत की तरफ से पहले पारी में आकाश दीप ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए. उनके अलावा अंशुल कम्‍बोज और गुरनूर बराड़ के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की. बुमराह कोई विकेट नहीं चटका पाए.

India vs New Zealand LIVE: गुरनूर बराड़ का कमाल, सेट बल्लेबाज ब्लंडल को किया आउट, आकाश दीप ने लिया शानदार कैच

भारतीय टीम को अपनी नौवीं सफलता भी हाथ लग गई है. गुरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडल को आकाश दीप के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व ब्लंडल ने छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 211 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 42.18 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 10 चौके देखने को मिले. टीम का स्कोर 115.4 ओवरों में 9-346 रन है. 

India vs New Zealand LIVE: आकाश का कहर, क्राइस्टचर्च टेस्ट में झटके 4 विकेट, न्यूजीलैंड 344 पर 8 विकेट गंवाकर कर रही है संघर्ष

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे दिन 324 रन के कुल स्कोर पर आठ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है. 114 ओवरों के बाद कीवी टीम का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 344 रन है. टॉम ब्लंडल 203 गेंद में 88 और मैट हेनरी 20 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज कैप्टन टॉम लेथम (59), डेवन कॉन्वे (31), हेनरी निकल्स (16), रचिन रविंद्र (00), डैरिल मिचेल (31), ग्लेन फ़िलिप्स (36), नेथन स्मिथ (26) और काइल जेमीसन (19) हैं. भारत की तरफ से आकाश दीप ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की है. उनके अलावा अंशुल कम्‍बोज के खाते में दो विकेट आए हैं. गुरनूर बराड़ और वॉशिंगटन सुंदर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है. जसप्रीत बुमराह के हाथ कोई विकेट नहीं आया है.     
 

India vs New Zealand LIVE: आकाश दीप ने 8वें बल्लेबाज के तौर पर जेमीसन को किया आउट

आठवें बल्लेबाज के तौर पर काइल जेमीसन आउट हुए हैं. जेमीसन को आकाश दीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. पहली पारी में नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमीसन 26 गेंद में 19 रन बनाने में कामयाब रहे. 

India vs New Zealand LIVE: आकाश दीप ने स्मिथ को दिखाया पवेलियन का रास्ता

भारतीय टीम को सातवीं सफलता नेथन स्मिथ के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें आकाश दीप ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व स्मिथ ने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 57.77 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाने में कामयाब रहे. 

India vs New Zealand LIVE: कम्‍बोज के शिकार बने फ़िलिप्स

न्यूजीलैंड को पारी का छठवां और दूसरे दिन का पहला झटका ग्लेन फ़िलिप्स के रूप में लगा है. जिन्हें कम्‍बोज ने पंत के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व फ़िलिप्स ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 67 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 53.73 की स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाने में कामयाब रहे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com