- कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुनने के लिए आज होगी बैठक
- राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करना चाहते हैं बात
- कई महीनों से खाली पड़ा है अध्यक्ष पद
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र इस रेस में भले ही वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को आगे बता रहे हों लेकिन राहुल गांधी जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने के मूड में नहीं हैं. यही वजह है कि राहुल गांधी इस फैसले तक पहुंचने से पहले वरिष्ठ नेताओं से विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने नए अध्यक्ष के नाम को तय करने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हर पहलू पर बात करने की इच्छा जताई है.
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला आज, मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही उहापोह की स्थिति आज खत्म हो सकती है.सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को पार्टी की बैठक में निर्णय होगा. सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक शनिवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में दो दशकों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर के किसी शख़्स को पार्टी की कमान मिल सकती है.
अभिषेक मनु सिंघवी बोले, सहमति बनाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष का हो चयन, जरा भी न हो देरी
ध्यान हो कि कांग्रेस के 134 सालों के इतिहास में ज्यादातर समय गांधी-नेहरू परिवार के सदस्य ही पार्टी के प्रमुख रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि शनिवार को होने वाली बैठक में सीडब्ल्यूसी औपचारिक तौर पर राहुल गांधी को बतौर अध्यक्ष पार्टी के लिये किये गए कार्यों को लेकर धन्यवाद देगी. आपको बता दें कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में एके एंटनी, अहमद पटेल और केवी वेणुगोपाल जैसे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. सूत्रों का यह भी कहना है कि बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन में अब और देरी नहीं की जाएगी. आपको बता दें कि मुकुल वासनिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. वे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं. वासनिक सबसे कम उम्र में सांसद बने और अबतक वे चार बार सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं.
नए कांग्रेस अध्यक्ष कहां से लाएंगे वो 'आस्था और समर्पण'
नए अध्यक्ष के सामने होंगी ये चुनौतियां:
कांग्रेस लगभग हर राज्य में पार्टी खेमेबाजी से जूझ रही है. जिन राज्यों में सरकारें हैं, वहां भी मुख्यमंत्री और बाकी नेताओं के समीकरण ठीक नहीं हैं. लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी बीजेपी के खिलाफ एक नया मोर्चा बनाने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन कांग्रेस को अगर एक मजबूत विपक्ष बनना है तो उसे समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाना होगा. इसके अलावा नए अध्यक्ष के सामने चुनौती कांग्रेस का पुनर्गठन भी है और इसके लिए जमीन स्तर पर नया कॉडर तैयार करना होगा. जो नेता छोड़कर गए हैं उनकी जगह भरना है और ऐसे नेताओं को तलाश करना होगा जो जमीन स्तर पर काम कर सकें. साथ ही संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में आना होगा.
VIDEO: लोकसभा में अपने ही सवाल में फंसी कांग्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं