विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

किसानों और डीजल-पेट्रोल की कीमतों के मुद्दे पर राहुल गांधी का 'हल्‍लाबोल', ट्वीट करके की यह अपील..

कांग्रेस पार्टी की ओर से आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है.

किसानों और डीजल-पेट्रोल की कीमतों के मुद्दे पर राहुल गांधी का 'हल्‍लाबोल', ट्वीट करके की यह अपील..
राहुल ने कहा, अन्‍नदाता अपने हक के लिए मोदी सरकार के खिलाफ सत्‍याग्रह कर रहे हैं (फाइल फोटो)
  • लोगों से की अपील, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन-सत्‍याग्रह में शामिल हों
  • प्रदेश मुख्‍यालय पर धरना देंगे पार्टी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपेंगे
  • शुक्रवार को किसान अधिकार दिवस के रूप में मना रही है कांग्रेस
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों के आंदोलन (Kisan Aandolan) और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों (Rise in petrol-diesel price in india) के मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से आहूत विरोध प्रदर्शनों एवं ‘सत्याग्रह' में शामिल हों. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस' मना रही है. इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपेंगे.

किसानों की शहादत से नहीं लेकिन ट्रैक्टर रैली से सरकार को हो रही शर्मिंदगी : राहुल गांधी

किसानों की शहादत से नहीं लेकिन ट्रैक्टर रैली से सरकार को हो रही शर्मिंदगी : राहुल गांधी

मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार' हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सत्याग्रह कर रहे हैं. आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहा है. आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिए.''

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों को लागू करने पर अगले आदेश तक लगाई रोक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rise In Petrol-diesel Price In India, Petrol-Diesel Price, Congress, Kisan Aandolan, Kisan Aandolan News, Kisan Aandolan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com