विज्ञापन

80% लोग और 100 % जेन z को लगता है मोदी, शाह, ज्ञानेश चुनाव चोरी कर रहे हैं: राहुल गांधी

परिसीमन पर होने वाले विशेष सत्र से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परिसीमन की पूरी प्रक्रिया बीजेपी के राजनीतिक फायदे के लिए तैयार की जा रही है.

80% लोग और 100 % जेन z को लगता है मोदी, शाह, ज्ञानेश चुनाव चोरी कर रहे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है.
  • राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी और परिसीमन को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया
  • उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत लोग और सभी जेनरेशन जेड के लोग चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चिंतित हैं
  • उन्होंने प्रस्तावित 850 सीटों की संख्या पर सवाल उठाते हुए इसे बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाला बताया

परिसीमन को लेकर राजनीतिक बहस तेज होती जा रही है. संसद में इस मुद्दे पर चर्चा से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि देश के बड़ी संख्या में लोग चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं और परिसीमन को सत्तारूढ़ दल का नया राजनीतिक हथियार मान रहे हैं.

"80% लोग और 100% जेन Z को लगता है..."

राहुल गांधी ने कहा, "80% लोग और 100% जेन Z को लगता है मोदी, शाह, ज्ञानेश चुनाव चोरी कर रहे हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन मौजूदा सत्ता के पास बचा हुआ आखिरी हथियार है और इसके जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है.

"महिला आरक्षण अभी भी लागू किया जा सकता है"

कांग्रेस नेता ने कहा, "परिसीमन इनका आख़िरी हथियार है. महिला आरक्षण तो अभी भी लागू कर सकते हैं." उनका आरोप है कि सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय परिसीमन को प्राथमिकता दे रही है.

"850 सीटों की संख्या बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए तय"

राहुल गांधी ने 850 सीटों के प्रस्तावित आंकड़े पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "850 सीटों की संख्या इस हिसाब से तय की गई है जो उनकी मदद करे. इससे बीजेपी को काफ़ी फ़ायदा होगा. ये संख्या लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है."

राहुल गांधी ने आगे कहा "सामाजिक न्याय की उपेक्षा में एससी-एसटी को बढ़ी आबादी का लाभ नहीं मिलेगा. परिसीमन में राज्यों की हिस्सेदारी मुख्य मुद्दा नहीं है, मुद्दा है बीजेपी को 850 सीटों को तय करने की खुली छूट देना. बीजेपी भारत को तानाशाही में बदल रही है. हम बीजेपी की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे. 2024 का चुनाव फर्जी था. मोदी एक फर्जी और गैरकानूनी प्रधानमंत्री हैं".

परिसीमन आयोग को लेकर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन आयोग की संरचना पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, "परिसीमन आयोग में ज्ञानेश कुमार के अलावा जो सदस्य होंगे उन्हें मोदी-शाह तय करेंगे. यानी उन्हीं का क़ब्ज़ा होगा." उनके मुताबिक इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे. परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के इन बयानों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. अब विशेष सत्र में इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें | राजनीतिक समीकरणों के फेरबदल के बाद लोकसभा में सीटों का नया आवंटन, जानें किसे मिली कौन सी सीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Delimitation, Political News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com