- डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने नए परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है और इसे अपनी जीत बताया है.
- स्टालिन ने कहा कि विधेयक में उनकी दो मांगें लिखित रूप से शामिल कर ली गई हैं जो पार्टी की सफलताओं का प्रमाण है.
- डीएमके ने अपने सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने का आदेश देते हुए विधेयक के समर्थन का व्हिप जारी किया है.
परिसीमन विधेयक को लेकर डीएमके ने समर्थन कर दिया है. डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी नए परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि जिन दो मांगों को लेकर हमने पिछले अप्रैल में परिसीमन विधेयक का विरोध किया था, उन्हें नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है, इसलिए यह हमारी जीत है. डीएमके ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी करके संसद में मौजूद रहने का आदेश जारी किया है.
यह हमारे संघर्ष की जीत: एमके स्टालिन
एमके स्टालिन ने अपनी दोनों मांगों को माने जाने को पार्टी की जीत बताया है. उन्होंने कहा 'स्टालिन ने कहा कि यह 2024 से डीएमके द्वारा किए जा रहे निरंतर संघर्षों की जीत है. यह तमिलनाडु सहित सभी दक्षिणी राज्यों की जीत है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमें बिना भावुक हुए शांति से इस बात पर विचार करना चाहिए कि अगर हम इस परिसीमन विधेयक को हाथ से जाने देते हैं, तो क्या होगा?. स्टालिन ने बताया कि इस विधेयक में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान है. इन सभी मुद्दों की गहराई से समीक्षा करने के बाद डीएमके ने अपने सांसदों की बैठक में यह निर्णय लिया है कि वह परिसीमन के इस स्वरूप का समर्थन करेगी, जो व्यावहारिक रूप से संभव है और हमारे लिए फायदेमंद है. डीएमके प्रमुख ने कहा कि पार्टी उस विधेयक का समर्थन करती है, जिसमें निष्पक्ष परिसीमन की मांगें शामिल हैं. '
#FairDelimitation கோரிக்கைகளை ஏற்ற சட்டமுன்வரைவிற்குத் தி.மு.க. ஆதரவு கடந்த ஏப்ரல் மாதம் எந்தக் காரணங்களுக்காக #Delimitation சட்டமுன்வரைவை எதிர்த்தோமோ, அந்த இரண்டு கோரிக்கைகளும் எழுத்துப்பூர்வமாகப் புதிய சட்டமுன்வரைவில் சேர்க்கப்பட்டுள்ளன. இது, 2024-ஆம் ஆண்டுமுதல் தி.மு.கழகம் மேற்கொண்ட தொடர் போராட்டங்களுக்கான வெற்றி! தமிழ்நாடு உள்ளிட்ட தென்மாநிலங்கள் அனைத்துக்குமான வெற்றி! 1971 மக்கள்தொகையின் அடிப்படையிலேயே அனைத்து மாநிலங்களுக்கும் 50% தொகுதிகள் உயர்வு எனும் இந்த #DelimitationBill-ஐத் தவறவிட்டால் என்ன நடக்கும் என உணர்ச்சிவயப்படாமல் சற்று சிந்தித்துப் பார்க்க வேண்டும். அதையெல்லாம் தீர ஆராய்ந்துதான், நடைமுறைக்குச் சாத்தியமானதில் நமக்குச் சாதகமான இந்த வடிவிலேயே #Delimitation நடந்திடத் தி.மு.கழகம் ஆதரவளிக்கும் என்ற நிலைப்பாடு இன்றைய நாடாளுமன்ற உறுப்பினர்கள் கூட்டத்தில் எடுக்கப்பட்டுள்ளது.
— M.K.Stalin (@mkstalin) November 28, 2026
डीएमके बोली 50 प्रतिशत समर्थन बढ़ाने का प्रस्ताव माना गया
वहीं डीएमके के सीनियर नेता और लोकसभा सदस्य ए. राजा ने कहा कि पार्टी ने व्यापक विचार-विमर्श और प्रस्तावित संशोधनों की विस्तृत जांच के बाद यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि डीएमके सभी राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान का समर्थन करती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संशोधित प्रस्ताव से लोकसभा में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.
ये वीडियो भी देखिए
केंद्र सरकार आगामी संसदीय सत्र में 132वां संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है. जिसे अब खुलकर डीएमके ने समर्थन कर दिया है. इससे पहले डीएमके ने जब पिछली बार बिल पास हुआ था, तब इसका विरोध किया था.
ये भी पढे़ंः परिसीमन बिल पर बोली कांग्रेस- हमेशा के लिए सत्ता हथियाने की कोशिश, उठा दिया SC-ST वाला एक सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं