विज्ञापन

यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध- NEET परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का वार

Rahul Gandhi On NEET: राहुल गांधी ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है. हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं.

यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध- NEET परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का वार
rahul gandhi on neet exam
  • नीट 2026 की परीक्षा रद्द होने से 2 लाख से अधिक छात्रों के सपने और मेहनत बेकार हो गई है
  • राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अपराध है
  • पेपर लीक मामले में नासिक, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के कनेक्शन सामने आए हैं
नई दिल्ली:

नीट-2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के बाद अब विपक्ष भी भारी नाराज है. नीट पेपर लीक के तार नासिक-हरियाणा से  लेकर राजस्थान तक जुड़ रहे हैं. राहुल गांधी का भी इसपर पहला रिएक्शन आ गया है. राहुल गांधी ने सीधे मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है. हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं. 

लाखों बच्चों को बदले में क्या मिला?- राहुल 

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने और लीक पर एक्स हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया. राहुल गांधी ने लिखा कि NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गई. 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया. राहुल ने लिखा कि किसी पिता ने कर्ज लिया,किसी मां ने गहने बेचे,लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार. 

यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध- राहुल गांधी 

राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है. हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं. अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे.अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Cancelled LIVE Updates: कश्मीर से लेकर जयपुर और नासिक तक, इन शहरों से जुड़ रहे पेपर लीक के तार

यह भी पढ़ें- Neet UG Exam 2026 Cancelled: NTA चीफ ने बताया अब कब होगी NEET परीक्षा? NDTV EXCLUSIVE
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi On Neet Exam, Rahul Gandhi Neet Exam Cancelled, NEET Cancelled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com