विज्ञापन

सोनिया-राजीव की केमिस्ट्री पर हुई ट्रोलिंग तो राहुल ने शिव-पार्वती की फोटो से दिया जवाब

राहुल गांधी ने एक्स पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि डर, गुस्से और नफरत ने बीजेपी और आरएसएस समर्थकों को प्रेम महसूस करने और व्यक्त करने से रोक रखा है और एक सच्चे हिंदू के नाते उनका कर्तव्य है कि उन्हें इस जाल से मुक्त करें.

सोनिया-राजीव की केमिस्ट्री पर हुई ट्रोलिंग तो राहुल ने शिव-पार्वती की फोटो से दिया जवाब
NDTV

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते पर दिए गए बयान को लेकर हुई आलोचना के बीच अब एक प्रतीकात्मक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है. राहुल ने भगवान शिव और माता पार्वती की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि नफरत और डर के जाल में फंसे लोगों को प्रेम और अपनत्व की असली खूबसूरती महसूस करानी होगी.

दरअसल, बीते दिन सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' के विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के संबंधों को लेकर भावनात्मक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता के बीच बेहद अच्छे रिश्ते थे और उन्होंने उन्हें केवल एक बार झगड़ते देखा था. राहुल ने यह भी बताया था कि जब उनके माता-पिता एक साथ खाना खाने बैठते थे तो वह अक्सर उन्होंने देखा था कि उनका मां उनके पिता के गोद में बैठ जाया करतीं थीं. राहुल के मुताबिक, उनके घर का माहौल प्यार और अपनत्व से भरा हुआ था.

राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. आलोचकों का कहना था कि राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के निजी और प्रेमपूर्ण पलों का सार्वजनिक मंच से जिक्र किया, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था. 

राहुल गांधी ने शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर

अब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट करके इस आलोचना का परोक्ष जवाब दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट के साथ कर्नाटक के हालेबीडु स्थित होयसलेश्वर मंदिर की भगवान शिव और माता पार्वती की एक प्रतिमा की तस्वीर साझा की. तस्वीर में भगवान शिव नंदी पर विराजमान दिखाई दे रहे हैं, जबकि माता पार्वती उनकी गोद में बैठी हुई हैं.

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "डर, गुस्से और नफरत ने बीजेपी और आरएसएस समर्थकों के दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है. एक सच्चे हिंदू के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त कराऊं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की अद्भुत खूबसूरती और खुशी का अनुभव कर सकें. सत्यम शिवम सुंदरम."

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बताया- गर्लफ्रेंड के साथ अब क्या है 'रिलेशनशिप स्टेटस'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi News Today, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com