विज्ञापन

EPFO: करोड़ों कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF पैसा,वरना लगेगा जुर्माना

EPFO ने कंपनियों को अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का ECR फाइल करने और PF का पैसा 15 नवंबर तक जमा करने को लेकर अलर्ट किया है. जानिए कर्मचारियों और एंपलॉयर्स पर इसका क्या असर होगा.

EPFO: करोड़ों कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, कंपनियों को 15 नवंबर तक जमा करना होगा अक्टूबर का PF पैसा,वरना लगेगा जुर्माना
EPFO ECR deadline 15 November 2026: कंपनियों के पास 15 नवंबर तक का मौका, अक्टूबर का PF पैसा नहीं जमा किया तो लगेगा जुर्माना
NDTV इंडिया

करोड़ों कर्मचारियों के PF अकाउंट से जुड़ी एक जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी एंपलॉयर्स को अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का PF पैसा समय पर जमा करने को लेकर अलर्ट किया है. इसके लिए 15 नवंबर 2026 आखिरी तारीख तय की गई है. EPFO ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कंपनियां तय समय के अंदर ECR फाइल करें और EPF का बकाया पैसा जमा कराएं. अब डेडलाइन में सिर्फ दो दिन बाकी हैं.

EPFO ने एंपलॉयर्स को साफ कर दिया है कि ECR फाइल करने और PF का पैसा जमा करने में देरी न करें. समय पर कंट्रीब्यूशन जमा होने से कर्मचारियों के PF खाते में पैसा समय पर क्रेडिट होगा. साथ ही कंपनियों को देरी से लगने वाले शुल्क से भी बचने में मदद मिलेगी.

ECR क्या है और इसे फाइल करना क्यों जरूरी है?

ECR यानी Electronic Challan-cum-Return एक मंथली रिटर्न है. इसमें हर कर्मचारी की सैलरी और EPF, EPS और EDLI में किए गए कंट्रीब्यूशन की जानकारी होती है. PF का पैसा जमा करने में कर्मचारी की सैलरी से कटने वाला हिस्सा और एंपलॉयर की तरफ से दिया जाने वाला कंट्रीब्यूशन दोनों शामिल होते हैं. कंपनियों को तय प्रक्रिया के तहत यह पैसा कर्मचारियों के PF खातों में जमा करना होता है.

PF की नई वेज सीलिंग से कंपनियों पर क्या असर?

EPF की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने के बाद कंपनियों को अपने पेरोल सिस्टम, कर्मचारियों की सैलरी और PF कंट्रीब्यूशन कैलुकेलुकेशन में बदलाव करना पड़ सकता है. इसके साथ EPF, EPS और EDLI के तहत कर्मचारियों की सदस्यता और कंट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों की भी समीक्षा करनी होगी.

सैलरी और PF कंट्रीब्यूशन में क्या बदलेगा?

जो कंपनियां पहले 15,000 रुपये की वेज सीलिंग के आधार पर PF जमा करती थीं, उनके लिए कर्मचारी का अधिकतम मासिक कंट्रीब्यूशन 1,800 रुपये था. 25,000 रुपये की नई सीलिंग के हिसाब से यह रकम बढ़कर 3,000 रुपये हो जाएगी. एंपलॉयर का कंट्रीब्यूशन भी लागू नियमों के मुताबिक होगा. इसमें EPF और EPS के बीच रकम का बंटवारा भी शामिल है.

जो कंपनियां पहले से कर्मचारियों की वास्तविक PF सैलरी पर 12% कंट्रीब्यूशन जमा करती हैं, उन्हें रकम में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है. हालांकि, उन्हें पेरोल सिस्टम अपडेट करने और अनिवार्य मेंबरशिप व पेंशन कंट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों की जांच करनी होगी.

नए कर्मचारियों की EPF मेंबरशिप पर भी असर

नई वेज सीलिंग के बाद 15,000 रुपये से ज्यादा और 25,000 रुपये तक कमाने वाले योग्य नए कर्मचारियों को अनिवार्य EPF कवरेज के दायरे में आना पड़ सकता है. वहीं, 25,000 रुपये से ज्यादा कमाने वाले ऐसे नए कर्मचारी, जो पहले से EPF मेंबर नहीं हैं, लागू नियमों के तहत इससे बाहर रह सकते हैं. हालांकि, जो कर्मचारी पहले से EPF के मेंबर हैं, उनकी नौकरी बदलने पर भी मेंबरशिप आमतौर पर जारी रहती है.


यह भी पढ़ें | EPF vs NPS: रिटायरमेंट के लिए 25 साल कहां लगाएं पैसा? जानें किस स्कीम में मिलेगा ज्यादा रिटर्न और टैक्स छूट

यह भी पढ़ें | भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर मस्क के आरोप पर एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिया करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO News, EPF Contributions, PF Payment, EPFO Wage Ceiling, PF Contribution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com