विज्ञापन
9 minutes ago

पीएम नरेंद्र मोदी के 13 नवंबर को कर्नाटक दौरे से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नेपाल में सुबह-सुबह 4.9 रही तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अमेरिका के ब्रुकलिन की एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग जख्मी हुए हैं. सऊदी अरब में हूतियों ने ड्रोन अटैक कर पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा किया है. उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. वहीं कई जिलों के CDO बदले गए हैं. 24 नवंबर को काशी में देव दीपावली के मौके पर घाट 11 लाख दीयों से रोशन होंगे.पीएम मोदी ने श्रेष्ठ व्यक्ति को लेकर संदेश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है.वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि एनवीडिया का बोर्ड जेनसन हुआंग को हटाने की तैयारी कर रहा है.जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दच्छन से लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. सोनिया गांधी की किताब लगातार चर्चा में बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-जेनसन हुआंग को Nvidia ने निकाला तो एलन मस्क काम पर रखेंगे? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने दिया जवाब

ये भी पढे़ं-जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दोनों स्पेशल पुलिस अफसरों के शव हुए बरामद

ALL LIVE UPDATES...

ग्रेटर नोएडा के युवक की कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग के दौरान मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में ग्रेटर नोएडा के 26 साल के शुभम डोभियाल की उड़ान के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई. उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद वह पैराग्लाइडर से अलग होकर जंगल में जा गिरा. 

किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दच्छन के इलाके से लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शवों को बरामद कर लिया गया है.
 

छठ पूजा से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भीड़

 छठ पूजा से पहले दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है.

मुंबई के बांद्रा का AQI 199 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 199 है, जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है. 
 

मुबंई: छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को ट्रेन से घकेला, कटा हाथ

मुंबई के बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसे नायगांव स्टेशन पर पटरियों पर धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है.इस घटना में युवती का बायां हाथ ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया, जिसे बाद में काटना पड़ा. पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

केजरीवाल के घर बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे भगवंत मान

अरविंद केजरीवाल के घर आज शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी PAC की बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली आएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Nvidia, CM Yogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com