विज्ञापन

यमुना में मिली मरी हुई मछलियां, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने 'आप' पर लगाया आरोप, छठ पर माहौल खराब करने की कोशिश

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना में मरी हुई मछलियां डालने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि छठ पर्व से पहले माहौल खराब किया जा सके.

यमुना में मिली मरी हुई मछलियां, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने 'आप' पर लगाया आरोप, छठ पर माहौल खराब करने की कोशिश
प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना (फाइल फोटो)
  • दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी में मरी हुई मछलियां मिलीं, जिससे प्रदूषण का आरोप लगा है.
  • दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच मरी मछलियों को लेकर राजनीतिक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं.
  • मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर मछलियां बाजार से खरीदकर नदी में डालने का आरोप लगाया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में छठ पर्व को लेकर यमुना नदी के घाटों पर तैयारियां चल रही हैं. इस बीच राजनीतिक पारा भी गर्माया हुआ है. सोनिया विहार इलाके में यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती हुई मिली हैं. जिस पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है. आप इसे यमुना का प्रदूषण बता रही है, तो वहीं बीजेपी सरकार के मंत्री दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रवेश वर्मा ने इसे आप की सोची-समझी साजिश करार दिया है, प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि आप के लोग बाजार से मरी हुई मछलियां खरीदकर यमुना में डाल रहे हैं और वीडियो बनाकर सरकार को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है. 

क्या दिल्ली का यह पूरा मामला 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना में नमो यमुना रिवर सफारी यानी क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था. दिल्ली सरकार इसे यमुना की सफाई का बड़ा सबूत बताया था, क्योंकि यमुना में क्रूज चलाया जा रहा था. लेकिन क्रूज शुरू होने के महज एक दिन बाद ही गुरुवार को सोनिया विहार के पास वजीराबाद पुल के नजदीक यमुना में सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरती हुई दिखीं है, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आप कार्यकर्ता महेश आर्या ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि यमुना को साफ दिखाने के लिए केमिकल डाला गया, जिससे मछलियां मर गईं. वहीं दिल्ली में आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी वीडियो पोस्ट कर लिखा अगर यह पानी मछलियों के लिए सुरक्षित नहीं है, तो इंसानों के लिए कैसे सुरक्षित है?. 

प्रवेश वर्मा का आप पर निशाना

आप के आरोपों पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'आप इस मामले में गंदी राजनीति कर रही है. वे बाजार से मरी हुई मछलियां खरीदकर नदी में फेंक रहे हैं और हमें बदनाम करने के लिए वीडियो डाल रहे हैं, जैसे ही यमुना में फेरी सेवा शुरू हुई ठीक एक दिन बाद हमारे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग यमुना में मरी मछलियां डाल रहे हैं. छठ पर्व नजदीक है और आप जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल ने इस माहौल को खराब करने के लिए घटिया राजनीति का सहारा लिया है. मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जांच में पता लगाया जाएगा कि मछलियां डालने वाले लोग कौन हैं और क्या उनका आप से कोई संबंध है.

ये वीडियो भी देखिए

छठ पूजा के लिए यमुना पर घाट तैयार

छठ महापर्व के लिए दिल्ली में यमुना पर घाट सजाए गए हैं. मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस साल दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1 हजार 465 स्थानों पर पूरी व्यवस्था की गई है. यमुना किनारे 24 मॉडल घाट तैयार किए गए हैं. जहां छठ पूजा के लिए सभी तरह की तैयारियां हो चुकी हैं. यह पर सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR में बारिश से धुलेगा प्रदूषण! पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, मयूर विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravesh Verma, Pravesh Verma News, Delhi News, Delhi Yamuna River, Delhi Chhath Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com