पंजाब के बरनाला में रविवार रात खाने-पीने के बिल को लेकर एक रेस्तरां के मालिक और चार कबड्डी खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े में एक पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मारे गए हेड कांस्टेबल का नाम दर्शन सिंह है, जो लंबे समय से सिटी-1 पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे और इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
चार कबड्डी खिलाड़ी हैं आरोपी
रेस्तरां के मालिक ने कबड्डी खिलाड़ियों द्वारा खाने के बिल का भुगतान करने से इनकार करने के बाद पुलिस को बुलाया था. इस शिकायत पर पुलिस की एक टीम रेस्तरां पहुंची, जिसमें हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह भी शामिल थे. जब पुलिस टीम चार कबड्डी खिलाड़ियों को ले जा रही थी, तो उन्होंने कथित तौर पर दर्शन सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
शराब के नशे में थे कबड्डी खिलाड़ी
प्रत्यक्षदर्शी सरबजीत सिंह ने कहा है कि चार कबड्डी खिलाड़ियों ने कल रात रेस्तरां में शराब पी. बाद में उन्होंने बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया और विवाद शुरू हो गया. रेस्तरां मालिक ने पुलिस को बुलाया. दर्शन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन कबड्डी खिलाड़ी शराब के नशे में थे, इसलिए वे कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे.
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर फरार हुए अरोपी
ऐसे में पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ियों को पुलिस वाहन में बैठने के लिए कहा, साथ ही कहा कि अब यह मसला पुलिस स्टेशन जाकर ही सुझेगा. इस पर आरोपियों ने कथित तौर पर सिंह पर हमला किया और उन्हें फर्श पर धकेल दिया. फर्श पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इसके तुरंत बाद दर्शन सिंह को उनके सहयोगी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिसकर्मी जब अपने सहयोगी को लेकर अस्पताल गए, उसके बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं