विज्ञापन

पंजाब में पुलिस इंस्पेक्टर मर्डर केस: गुरदासपुर में एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी

गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी पर होमगार्ड अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है जिनमें से दिलावर सिंह गिरफ्तार हो चुका है और मुख्य आरोपी रणजीत सिंह बुधवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया.

पंजाब में पुलिस इंस्पेक्टर मर्डर केस: गुरदासपुर में एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी
  • गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान और एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है
  • पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों की पहचान की जिसमें दो गांव आदियां के और एक आलिनंगल का है
  • आरोपियों में से दिलावर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और रणजीत सिंह एनकाउंटर में मारा गया
चंडीगढ़:

गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी. इनमें से गांव आदियां के 2 युवक रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह थे और एक युवक गांव आलिनंगल का है. उसका नाम दिलावर सिंह है. पुलिस ने दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बुधवार सुबह रणजीत पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया.

तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह की तलाश जारी है और पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है.स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस चौकियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. SSP की अगुवाई में विशेष टीम इस पूरे मामले की तहकीकात में लगी है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. 

क्या है पूरा मामला? 

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए थे. पुलिस के मुताबिक, मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई थी, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में एक सीमा चौकी पर तैनात थे. 

गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने फोन पर बताया था कि कुमार होम गार्ड कर्मी, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे. उन्होंने बताया था कि दोनों के शव उस कमरे के अंदर मिले, जो एक चौकी के रूप में काम करता था. 

ये भी पढ़ें-: पंजाब के थे एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट सवराजदीप, एक बच्चा भी, परिवार की तो दुनिया उजड़ गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurdaspur Double Murder, Adian Police Post, Punjab Police Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com