Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब सरकार ने कांस्टेबल के 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जो भी उम्मीदवार पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन कर दें. आवेदन करने की प्रक्रिया 10 मार्च, 2026 से शुरू हो जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल दो कैडर में 3,297 कांस्टेबल पद भरे जाने हैं-
जिला पुलिस कैडर: 2,522 पद
सशस्त्र पुलिस कैडर: 775 पद
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन
कांस्टेबल पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, वो इस प्रकार हैं-
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Class 12 या उसके बराबर की परीक्षा पास करी होनी चाहिए.
- एक्स-सर्विसमैन कैंडिडेट Class 10 की क्वालिफिकेशन के साथ भी अप्लाई कर सकते हैं.
- उम्मीदवार ने पंजाबी में भी पढ़ाई की हो. यानी पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
- आयु कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 साल है. सरकारी नियमों के मुताबिक, रिज़र्व कैटेगरी के कैंडिडेट को उम्र में छूट दी जाएगी.
क्या है रिक्रूटमेंट प्रोसेस-
पंजाब पुलिस कांस्टेबल पद के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस तीन चरणों में है. पहला चरण लिखित परीक्षा है. इसको पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग और फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
दूसरे चरण के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. यानी जो कैंडिडेट लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा.
सैलरी की बात की जाए तो जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने कम से कम 19,900 रुपये वेतन के तौर पर मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं