Flipkart Big Saving Days Sale: अगर आप एप्पल आईफोन 17 (Apple iPhone 17) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है. दरअसल, ई‑कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) मार्च 2026 के लिए अपनी Big Savings Days Sale लेकर आया है. इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फ्रिज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. आइए जानते हैं आईफोन 17 की डील के बारे में...
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इस तारीख को खाते में आएंगे PM किसान योजना की 22वीं किस्त के पैसे, सरकार ने किया ऐलान
क्या है iPhone 17 की डील?
iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल भारत में 82,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन Flipkart की चल रही सेल के दौरान यही मॉडल अब कम कीमत पर 79,900 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, अगर खरीदार Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 5,895 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. यानी कुल मिलाकर सेल के दौरान यह डील और भी किफायती हो जाती है. इसके अलावा खरीदार Flipkart के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसमें वे अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नए iPhone की कीमत और कम कर सकते हैं. एक्सचेंज की वैल्यू फोन की स्थिति और उसकी कीमत पर निर्भर करती है, इसलिए अगर पुराना फोन अच्छी हालत में है, तो आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है.

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहद चमकदार, साफ और रंगीन विजुअल्स दिखाता है. Apple ने इस फोन में नया डुअल‑कैमरा सेटअप दिया है, जिससे कम लाइट में भी साफ और डिटेल्ड फोटो मिलती हैं. एडवांस्ड नाइट मोड से लो‑लाइट फोटोग्राफी पहले से बेहतर हो गई है, जबकि पोर्ट्रेट फोटो ज्यादा नैचुरल और सिनेमैटिक दिखाई देते हैं. फोन में लगा A17 Bionic चिप इसे काफी तेज बनाता है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप्स का इस्तेमाल बहुत स्मूथ और बिना किसी रुकावट के होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं