Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए शानदार मौका आया है. पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं. इसके तहत कुल 3,297 पद भरे जाएंगे, जिनमें डिस्ट्रिक पुलिस कैडर (District Police Cadre) और आर्म्ड पुलिस कैडर (Armed Police Cadre) शामिल हैं. आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर डिटेल्स और कौन-कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है.
पंजाब पुलिस में कितनी वैकेंसी निकली है
पंजाब पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,297 कॉन्स्टेबल के पद भरे जाएंगे, जिसमें 2,522 पद डिस्ट्रिक पुलिस कैडर और 775 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के लिए है. ये पद सरकारी नियमों के अनुसार जनरल, एसईओ, बीसी, EWS और अन्य रिजर्व कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं. यह भर्ती पंजाब के अलग-अलग जिलों में पुलिस फोर्स के लिए की जा रही है. चयनित उम्मीदवार अपने चयनित कैडर के अनुसार अलग-अलग यूनिटों में पोस्ट किए जाएंगे.
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए जरूरी डेट्स
- आवेदन की शुरुआत- 10 मार्च 2026
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 30 मार्च 2026
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: कौन कर सकता है अप्लाई
1. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स.
2. एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवार 10वीं के साथ भी आवेदन कर सकते हैं.
3. उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा में पंजाबी लैंग्वैज में पढ़ाई की हो या पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष स्तर पर पंजाबी में पढ़ाई होना चाहिए.
4. 18 से 28 साल के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में सेलेक्शन तीन स्टेज में होगा. पहला कंप्यूटर बेस्ड रिटेन एग्जाम (CWE) होगा. इस लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अगली स्टेज के लिए बुलाए जाएंगे. इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा. यानी लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसमें पास उम्मीदवारों का बाद में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन होगा. एग्जाम पैटर्न, सेलेबस और फिजिकल टेस्ट की डिटेल्स जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं.
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का पे-स्केल कितना होगा
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बनना बहुत से उम्मीदवारों का सपना होता है. इसमें सैलरी के अलावा अच्छी सुविधाएं भी मिलती है. इस परीक्षा में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को कॉन्स्टेबल पद के लिए सरकार की ओर से तय पैमाने के अनुसार शुरुआती सैलरी 19,900 रुपए मंथली दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं